गैस की कालाबाजारी और गरीब व आम जनता से हो रही लूट करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई: Shiv Sena

लव इंडिया, मुरादाबाद। शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने आज अपने जिला कार्यालय पर संगठन की बैठक आयोजित की। बैठक में गैस की कालाबाजारी और गरीब व आम जनता से हो रही लूट के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई।


जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि शिवसेना इस मुद्दे को गंभीरता से उठाएगी और गैस की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर कल जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा।


उन्होंने कहा कि शिवसेना आम जनमानस की विभिन्न समस्याओं को लेकर भी प्रशासन को अवगत कराएगी। इनमें क्षेत्र में बढ़ता प्रदूषण, जल लाइनों में पीला पानी आने की समस्या सहित अन्य जन समस्याएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि शिवसेना इन मुद्दों को लेकर संबंधित उच्च अधिकारियों से मिलकर जनता की आवाज उठाएगी।


बैठक में मुख्य रूप से मनु उपाध्याय, शिबू पांडे, अरुण ठाकुर, उमेश ठाकुर, आकाश सिंह, मयंक सैनी, अंकुर टंडन, सुरेश सैनी, विक्की कश्यप और महेश सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!