मुरादाबाद में सादगीपूर्ण निकाह की मिसाल: बिना DJ और फिजूल खर्च के शादी करने वाले परिवार का सम्मान

लव इंडिया, मुरादाबाद। शहर में एक सराहनीय पहल देखने को मिली, जहां मस्जिद आबू ऊबेदा में सादगीपूर्ण निकाह करने वाले परिवार को सम्मानित किया गया। बिना DJ, नाच-गाने और फिजूल खर्च के नबी की सुन्नत के अनुसार शादी करने वाले लड़के मुहम्मद सुहेल के पिता मुहम्मद कमाल को मस्जिद कमेटी एवं जनता का अधिकार चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर मुफ्ती शानी ने कहा कि इस्लाम में निकाह को आसान और सादगीपूर्ण बनाने पर जोर दिया गया है। उन्होंने हदीस का हवाला देते हुए कहा कि समाज को दिखावे और खर्चीली शादियों से बचते हुए सरल विवाह को अपनाना चाहिए।


वहीं हकीम मोहम्मद जमाल (संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष, जनता का अधिकार चैरिटेबल ट्रस्ट) ने अपने संबोधन में कहा कि शादी-ब्याह में बढ़ती फिजूलखर्ची, DJ, नाच-गाना और आतिशबाजी जैसी प्रवृत्तियों पर रोक लगाने के लिए समाज को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि इससे न सिर्फ आर्थिक बोझ कम होगा बल्कि पर्यावरण को भी लाभ मिलेगा।


उन्होंने यह भी कहा कि सरकार भी शादी समारोहों में DJ और आतिशबाजी को नियंत्रित करने की दिशा में काम कर रही है, इसलिए समाज को भी जागरूक होकर सहयोग करना चाहिए।


कार्यक्रम में रईस अहमद, मुमताज, फुरकान, फईम, अकरम, बाबू, वाहिद, अब्दुल रहीम सहित बड़ी संख्या में नमाज़ी मौजूद रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

http://www.induclay,comINDUSCLAY

LAUNCHING SOON!

error: Content is protected !!