शिवसेना पदाधिकारियों ने नवनियुक्त एडीएम सिटी का किया स्वागत, भेंट की शिव पुराण


लव इंडिया, मुरादाबाद। शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में शिवसेना पदाधिकारियों ने नवनियुक्त एडीएम सिटी से शिष्टाचार मुलाकात कर उनका स्वागत किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता और शिव पुराण भेंट कर शुभकामनाएं दीं।


शिवसेना नेताओं ने प्रशासनिक दायित्वों के सफल निर्वहन की कामना करते हुए कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर संगठन हमेशा सकारात्मक सहयोग के लिए तैयार रहेगा।
कार्यक्रम में वीरेंद्र अरोड़ा, कमल सिंह राव, मुदित उपाध्याय, शिबू पांडे, जीतू सिंह, अरुण ठाकुर, उमेश ठाकुर, विशाल सैनी, तिलक राज शर्मा, शिबू सैनी, तेजपाल सैनी, आकाश सिंह, राहुल सिंह और पंकज पाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!