बुर्कानशीं से शर्मसार हरकत करने वाले नौशाद ने सोचा बच जाएगा, इसलिए दाग दी पुलिस पर गोली

उमेश लव लव इंडिया मुरादाबाद। बुर्कानशीं से शर्मसार हरकत करने वाला नौशाद सोच रहा था बच जाएगा, इसलिए पुलिस पर गोली दाग दी लेकिन निशाना चूक गया और जबावी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई तो गंगा किनारे ही कबिस्तान दिखाई देने लगा, लेकिन पुलिस ने जान बख्श दी। गोली सीने के बजाए पैर में लगी और चीख पड़ा। बख्श दो, … कसम, अब कभी ऐसा नहीं करूंगा।

फिलहाल, पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ही नौशाद की रक्षक बनी और उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सही रहा और डाक्टर्स ने डिस्चार्ज किया तो दोपहर बाद नौशाद जेल चला जाएगा।

यह वही नौशाद था जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था और इस वीडियो में जालीदार टोपी पहले व्यक्ति बुर्कानशीं महिला को पीछे से दबोचता है और छेड़छाड़ करता है। विरोध पर पीछे की तरफ ही भागता है और भागते हुए सीसीटीवी में कैद हो जाता है।

गुरुवार रात 10 बजे रामगंगा नदी किनारे हुई मुठभेड़ में गिरफ्तार नौशाद शिक्षित और सभ्य समाज में ऐसा बदनुमां दाग है जो गलत हरकत के बाद भी यह सोच रहा था कि योगी आदित्यनाथ सरकार की पुलिस से बच जाएगा। इसलिए पश्चाताप की बजाए छिपने का प्रयास कर रहा था। मगर कहते हैं कि बुरे काम का बुरा नतीजा, इसलिए अवैध तंमचा और कारतूस भी ले लिए और चल पड़ा था योगी सरकार की मुरादाबादी पुलिस से बचने को..। फिलहाल, आइए देखते और सुनते हैं मुठभेड़ के बाद क्या कहा नगर पुलिस अधीक्षक कुमार रणविजय सिंह ने…

http://www.induclay,comINDUSCLAY

LAUNCHING SOON!

error: Content is protected !!