मुरादाबाद में एक ही रात में 4 पंसारी की दुकानों में चोरी


लव इंडिया, मुरादाबाद। सदर थाना कोतवाली क्षेत्र के कटरा बाजार में देर रात चोरों ने सुनियोजित तरीके से बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शातिर चोर छत के रास्ते दुकानों में दाखिल हुए और लाइन से चार पंसारी दुकानों के ताले तोड़कर नकदी व कीमती सामान लेकर फरार हो गए। प्रारंभिक आंकलन के मुताबिक इस चोरी में करीब 8 से 10 लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

मुरादाबाद। कटरा नाज में चार दुकानों में लगातार शैलेन्द्र कुमार एवं विशाल कुमार की दुकान में छत से कुमल लगाकर चोर द्वारा 25 हजार कैश चोरी कर ले गए। दुकान की दराज खाली दिखाते स्वामी विशाल कुमार।


✍️सुबह दुकानदारों को लगी भनक, बाजार में मची अफरा-तफरी


घटना का खुलासा उस समय हुआ जब सुबह दुकानदार अपनी दुकानें खोलने पहुंचे। ताले टूटे देख बाजार में हड़कंप मच गया। पीड़ित दुकानदारों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची।

मुरादाबाद। कटरा नाज में चार दुकानों में लगातार परमानंद कृष्ण अवतार की दुकान में छत से कुमल लगाकर चोर द्वारा 15 हजार कैश चोरी कर ले गए। दुकान की दराज खाली दिखाते स्वामी संजीव गुप्ता।


✍️चार पंसारी दुकानें बनीं निशाना


पीड़ित दुकानदार संजय कुमार के अनुसार उन्हें पड़ोसी दुकानदार का फोन आया, जिसने ताले टूटे होने की जानकारी दी। जांच में सामने आया कि चोरी की चपेट में आई सभी दुकानें पंसारी व्यवसाय से जुड़ी हैं। इनमें परमानंद किस्मत तार, मोतीराम ब्रदर्स (इंद्रेश कुमार), राजीव ब्रदर्स सहित अन्य दुकानें शामिल हैं।

मुरादाबाद। कटरा नाज में चार दुकानों में लगातार कटरा नाज में इंद्रेश कुमार संजय प्रकाश की दुकान में छत से कुमल लगाकर चोर द्वारा 8.50 लाख कैश चोरी कर ले गए। दुकान की दराज खाली दिखाते स्वामी आशीष रस्तोगी।


✍️छत के रास्ते की गई वारदात


दुकानदारों ने बताया कि रोज की तरह रात में दुकानें बंद कर सभी घर चले गए थे। इसी दौरान चोरों ने छत के रास्ते प्रवेश कर ताले तोड़े और नकदी समेत कीमती सामान समेट लिया। वारदात से स्पष्ट है कि चोरों ने पूरी तैयारी के साथ घटना को अंजाम दिया।


✍️ पुलिस जांच में जुटी, CCTV खंगाले जा रहे


सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।


✍️व्यापारियों में दहशत, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

एक ही रात में चार दुकानों में चोरी से कटरा बाजार के व्यापारियों में भय का माहौल है। व्यापारियों ने प्रशासन से रात की गश्त बढ़ाने और बाजार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

फिलहाल मामले में किसी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, हालांकि पुलिस ने जल्द खुलासे का भरोसा दिलाया है।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!