कार्यकर्ताओं के दम पर 2027 में बसपा की सरकार बनेगी: बाबू मुनकाद अली

मुरादाबाद के पाकबड़ा स्थित बहुजन समाज पार्टी के मंडल कार्यालय पर आयोजित मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक में 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर व्यापक चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बाबू मुनकाद अली ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान करते हुए दावा किया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर 2027 में बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।


मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने का लक्ष्य


बैठक में कहा गया कि बसपा सुप्रीमो कुमारी मायावती के निर्देशानुसार मंडल स्तर पर संगठन की समीक्षा की गई है।
मुनकाद अली ने कहा कि यदि सेक्टर और बूथ कमेटियां मजबूत होंगी तो 2027 में बहुजन समाज पार्टी सत्ता में वापसी करेगी और मायावती पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनेंगी।

युवाओं को 50% जिम्मेदारी देने का आह्वान


उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक सेक्टर और बूथ कमेटी में 50% जिम्मेदारी युवाओं को दी जाए। उनका कहना था कि युवा शक्ति के बिना संगठन विस्तार संभव नहीं है।
उन्होंने यह भी कहा कि मुरादाबाद मंडल के कार्यकर्ताओं ने SIR अभियान में पूरी ताकत झोंकी है, अब उसी ऊर्जा को संगठन निर्माण में लगाना है।


नेताओं ने रखे अपने विचार

मुख्य सेक्टर प्रभारी जाफर मलिक, विजय सिंह बाबू, डॉ. रणविजय सिंह एडवोकेट ने भी संगठन मजबूती और वोट बढ़ाने के प्रयासों पर चर्चा की। जिलाध्यक्ष निर्मल सिंह सागर एडवोकेट ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया और जोश भरते हुए कहा कि लक्ष्य स्पष्ट है—2027 में बसपा की सरकार।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!