Dr. Ambedkar’s birth anniversary पर Shiv Sena का सेवा संकल्प, 50 छात्रों को किताबें व शिक्षा का जिम्मा लिया

🪶 माल्यार्पण, शोभायात्रा और सम्मान समारोह के साथ पूरे महानगर व तहसीलों में हुए कार्यक्रम

📍 लव इंडिया, मुरादाबाद। संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर शिवसेना द्वारा महानगर सहित जिले की विभिन्न तहसीलों में कई सामाजिक एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।कार्यक्रमों की शुरुआत जिला कार्यालय पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई, जहां शिवसेना पदाधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

🟦 शोभायात्रा में भी रही सक्रिय भागीदारी

शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने मंगूपुरा क्षेत्र में आयोजित भव्य शोभायात्रा में भाग लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के विचारों का प्रचार-प्रसार किया और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

🟨 50 छात्रों को मिला सहयोग और सम्मान

कार्यक्रम के दौरान शिवसेना द्वारा मंगूपुरा क्षेत्र में 50 जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को किताबें और कॉपियां वितरित की गईं। साथ ही मेधावी छात्रों को सम्मानित भी किया गया। संगठन ने यह भी घोषणा की कि50 गरीब एवं कमजोर छात्रों की शिक्षा का जिम्मा शिवसेना उठाएगी, ताकि वे बेहतर भविष्य की ओर बढ़ सकें।

🟪 सेवा और शिक्षा पर जोर

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष, शिक्षा और समानता का प्रतीक है। उनके आदर्शों पर चलते हुए समाज के कमजोर वर्ग को शिक्षा से जोड़ना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

🟥 इनकी रही प्रमुख उपस्थिति

इस अवसर पर मुख्य रूप सेवीरेंद्र अरोड़ा, कमल सिंह राव, मुदित उपाध्याय, शिबू पांडे, अरुण ठाकुर, राहुल सिंह, धर्मेंद्र, डॉ. ओमकार, राजू, श्रीमती मधुबाला, दीपक कुमार, कैलाश, उमेश ठाकुर सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!