मुस्लिम पीतल कारोबारी के घर प्रेम प्रसंग के चलते बेटी ने ही डलवाई थी डकैती, प्रेमी और उसकी प्रेमिका कारोबारी की बेटी समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

सनसनीखेज खुलासे से सभी अचंभे चंबे में, प्रेमी संग शादी को तैयार नहीं थे पीतल कारोबारी इमरान, गिरफ्तार प्रेमी और उसकी प्रेमिका कारोबारी की बेटी समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

उमेश लव, लव इंडिया, मुरादाबाद। नागफनी थाना क्षेत्र में पीतल कारोबारी के घर हुई सनसनीखेज डकैती का पुलिस ने महज तीन दिन में खुलासा कर दिया है। इस मामले में सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ कि कारोबारी की बेटी ने ही अपने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर पूरी वारदात की साजिश रची थी।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि प्रेम संबंधों के चलते कारोबारी कारोबारी मोहम्मद इमरान की बेटी अरीबा अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी, लेकिन परिवार इसके लिए तैयार नहीं था। इसी के बाद लाखों की नकदी और जेवरात लूटने की साजिश तैयार की गई। इस दौरान, एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह, सीओ सिविल लाइन अभिनव द्विवेदी, सीओ कोतवाली सुनीता दहिया भी मौजूद रहे।

क्या था पूरा मामला?


पुलिस के अनुसार 11 मई 2026 की रात नागफनी थाना क्षेत्र स्थित अकबर कंपाउंड निवासी पीतल कारोबारी मो. इमरान पुत्र मो. उस्मान के घर बदमाशों ने डकैती डाली थी।
घटना के दौरान बदमाशों ने तमंचे दिखाकर परिवार को धमकाया और नकदी व जेवरात समेत 1.30 करोड़ का माल लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी।
मामले में नागफनी थाने पर मुकदमा संख्या 73/2026 धारा 331(8), 310(2), 311 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया था।

प्रेम प्रसंग से जुड़ा निकला मामला

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी असराद वारसी ने बताया कि उसका कारोबारी इमरान की बेटी से पिछले 8-9 वर्षों से प्रेम संबंध था। परिवार दोनों की शादी के लिए तैयार नहीं था क्योंकि दोनों अलग-अलग जाति से थे। इसी दौरान कारोबारी की बेटी ने अपने प्रेमी को घर की आर्थिक स्थिति और नकदी की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक लड़की ने घटना से करीब एक महीने पहले घर की चाबियां भी अपने प्रेमी को दे दी थीं और वारदात वाले दिन मुख्य दरवाजा खुलवाने में भी मदद की।

कैसे रची गई डकैती की साजिश

पुलिस के अनुसार असराद वारसी ने कुलदीप से संपर्क कियाकुलदीप ने रवि कुमार को जोड़ा। रवि ने निक्की से बात की। निक्की ने अपने साथी आदित्य समेत अन्य लोगों को शामिल किया। इसके बाद सभी ने मिलकर योजनाबद्ध तरीके से रात में घर में प्रवेश कर डकैती को अंजाम दिया।

पांच आरोपी गिरफ्तार


पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है:
असराद वारसी पुत्र निजामुद्दीन
निवासी ग्राम मकदूमपुर, थाना नौगांवा सादात, अमरोहा
कुलदीप पुत्र राकेश
निवासी ग्राम मनोहरपुर, पोस्ट उमरी सजनीपुर, थाना मझोला, मुरादाबाद
रवि कुमार पुत्र नन्दराम
निवासी ग्राम बिजरा, थाना नौगांवा सादात, अमरोहा
निक्की पुत्र गजेंद्र
निवासी ग्राम तिगरिया भूड़, थाना गजरौला, अमरोहा
अर्शी पुत्री मो. इमरान
निवासी अकबर कंपाउंड, थाना नागफनी, मुरादाबाद

क्या-क्या बरामद हुआ


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से:
₹47,24,000 नकद
2 कार (हुंडई एक्सेंट सहित)
5 मोबाइल फोन
2 तमंचे और कारतूस
315 बोर व 32 बोर के अवैध हथियार
बरामद किए हैं।

पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद के निर्देशन में नागफनी पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर खुलासा किया।


गिरफ्तारी करने वाली टीम


टीम-A
निरीक्षक रोकेश कुमार – थाना नागफनी
उपनिरीक्षक सनुज कुमार – थाना नागफनी
उपनिरीक्षक तेजेंद्र सिंह – थाना नागफनी
उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह – थाना नागफनी
कांस्टेबल विपिन कुमार – थाना नागफनी
कांस्टेबल सुधीर वर्मा – थाना नागफनी


टीम-B
उपनिरीक्षक केशव त्यागी – थाना नागफनी
उपनिरीक्षक नरेश कुमार – थाना नागफनी
कांस्टेबल आकाश कुमार – थाना नागफनी
कांस्टेबल अर्जुन त्यागी – थाना नागफनी
कांस्टेबल नवीन तोमर – थाना नागफनी

टीम-C
उपनिरीक्षक अनुज चौधरी – थाना सिविल लाइंस
उपनिरीक्षक अरुण वर्मा – थाना सिविल लाइंस
उपनिरीक्षक राजीव गंगवार – थाना सिविल लाइंस
हेड कांस्टेबल अंकुल – थाना सिविल लाइंस
कांस्टेबल कुलदीप – थाना सिविल लाइंस

टीम-D


उपनिरीक्षक मोहित शर्मा – थाना नागफनी
उपनिरीक्षक विवेक यादव – पुलिस लाइन
हेड कांस्टेबल मिंटू सिंह
उपनिरीक्षक सतीश कुमार – थाना मझोला
उपनिरीक्षक अमित – थाना मझोला
उपनिरीक्षक राहुल – थाना मुगलपुरा

इलाके में चर्चा का विषय बना मामला


डकैती की इस वारदात का खुलासा होने के बाद पूरा मामला शहर में चर्चा का विषय बन गया है। जिस बेटी पर परिवार भरोसा करता था, उसी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई होने से लोग हैरान हैं।
पुलिस अब मामले में अन्य संभावित कड़ियों और फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

पुलिस टीम को डीआईजी ने दी बधाई और इनाम

डीआईजी मुनिराज ने डकैती के खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25, 000 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।

error: Content is protected !!