नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में बनाई रंगोली

लव इंडिया, मुरादाबाद । 18 अप्रैल 2026 को गोकुलदास हिंदू गर्ल्स कॉलेज मुरादाबाद में प्राचार्या प्रोफेसर चारू मेहरोत्रा के निर्देशन में नारी शक्ति वंदन अधिनियम (2023) प्रचार अभियान के संदर्भ में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत छात्राओं द्वारा समाजशास्त्र, इतिहास, राजनीति विज्ञान एवं गृह विज्ञान विभाग के तत्वावधान में रंगोली बनाकर अधिनियम के पक्ष में अपना समर्थन प्रस्तुत किया गया।

साथ ही संगीत विभाग द्वारा नारी सशक्तिकरण पर लोकगीतों का भी आयोजन किया गया। इसी के साथ अधिनियम के पक्ष में हस्ताक्षर अभियान भी जारी रहा। कार्यक्रम में गुलरोज जहरा, छवि रस्तोगी, सिद्रातुल मुंतेहा, लायबा नूर, सानिया, फिजा सहित अधिक से अधिक संख्या में छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर मुख्य अनुशासिका प्रोफेसर किरन साहू, प्रोफेसर मीनाक्षी शर्मा, प्रोफेसर किरन त्रिपाठी, प्रोफेसर अपर्णा जोशी, प्रोफेसर अनुराधा सिंह, प्रोफेसर सीमा गुप्ता, प्रोफेसर सुधा सिंह, प्रोफेसर वंदना पांडे, प्रोफेसर सुदेश, प्रोफेसर प्रवीण सैनी , प्रोफेसर इंदु सिंह राजपूत, डॉ. अपर्णा तिवारी, डॉ रितु निर्वाल, डॉ सीमा रानी, डॉ मोनिका सिंह, डॉ प्रीति पांडे, डॉ सीमा मलिक, डॉ. रूपाली गुप्ता, डॉ. शेफाली अग्रवाल, डॉक्टर रेनू शर्मा, डॉ. सविता अग्रवाल, डॉ शिवानी गुप्ता, डॉ. मोनिका सिंह, डॉ. प्रीति पांडे, डॉ प्रज्ञा मित्तल, डॉ सुनीति लता, सोनल शर्मा, गुलबहार, नमिता शर्मा, यशिका की सक्रिय सहभागिता रही।

error: Content is protected !!