राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का प्रतिनिधिमंडल बीएसए से मिला

लव इंडिया, मुरादाबाद। शिक्षकों की समस्याओं और गरिमापूर्ण सेवानिवृत्ति हेतु राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने बीएसए से की वार्ता की गई। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उप्र प्राथमिक संवर्ग जनपद मुरादाबाद के प्रतिनिधिमंडल ने मंडल एवं जिला अध्यक्ष शांति भूषण वर्मा के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विमलेश कुमार से भेंट की गई। इस वार्ता में शिक्षकों के हितों और विभाग की कार्यप्रणाली को और अधिक सुगम बनाने हेतु विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई।


प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए जिलाध्यक्ष शान्ति भूषण वर्मा ने सिटीजन चार्टर लागू होने और शासन की मंशा के अनुसार शिक्षकों के सेवा शर्तों से जुड़े प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण विशेष रूप से सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों का मुद्दा बीएसए के सम्मुख रखा। उन्होंने आग्रह किया कि जीवन भर विभाग को अपनी निष्ठावान सेवाएँ देने वाले शिक्षकों की सेवानिवृत्ति की प्रक्रिया को और अधिक सरल और सम्मानजनक बनाया जाए।

ब्लॉक एवं जिला स्तर पर उनके प्रकरणों के निस्तारण में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाए और उनके देयकों का समय से निस्तारण किया जाए ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। जीपीएफ पासबुक के शिक्षकों को प्रतिवर्ष नियमित अवलोकन कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी अनुरोध किया गया।

एरियर के लंबित प्रकरणों पर चर्चा करते हुए प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों और लेखा कार्यालय के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता है। जिससे शिक्षकों के देयकों का भुगतान समय से सुनिश्चित हो सके। इस संदर्भ में बीएसए ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए जल्द ही एक समन्वय बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया है, ताकि नियमानुसार सभी समस्याओं का त्वरित समाधान निकाला जा सके।


वार्ता के दौरान बाल्य देखभाल अवकाश CCL की स्वीकृति में एकरूपता लाने और साथ ही,ब्लॉक स्तर पर संगठन के पदाधिकारियों के साथ समन्वयपूर्ण कार्यशैली की अपेक्षा की गई। जनगणना ड्यूटी की विसंगतियों के निराकरण का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। बीएसए ने सभी विषयों को गंभीरता से सुना और संबंधित पटल को निष्पक्ष जांच व उचित कार्यवाही के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र मिश्रा व सचिन शुक्ला, संयुक्त महामंत्री राजकुमार शर्मा, जिला मंत्री रेखा रानी, रीना मीणा,सरिता शर्मा, जिला मंत्री मंजू सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष दीपक गोले, ब्लॉक अध्यक्ष योगराज सिंह,ब्लॉक महामंत्री दिनेश कुमार, रामचंद्र सैनी,वरिष्ठ ब्लॉक उपाध्यक्ष आदर्श कुमार, ब्लॉक उपाध्यक्ष रामानंद यादव, ब्रज किशोर, ब्लॉक मंत्री संजीव कुमार, राहुल कुमार, राहुल सैनी, अमित कुमार सिद्धार्थ सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!