TMU Law College की दो दिनी International Conference आज से, असम गवर्नर होंगे मुख्य अतिथि

लव इंडिया, मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ लॉ एंड लीगल स्ट्डीज (TMCLLS ) की दो दिन इंटरनेशनल का आगाज़ कल (आज) होगा।

ऑडी में आयोजित इस कॉन्फ्रेंस में असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। जबकि, तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के फाउंडर वीसी एवम् बाबा साहब आंबेडकर यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. आरके मित्तल की नोट स्पीकर होंगे।

प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होने वाली कॉन्फ्रेंस की थीम बिल्डिंग डेमोक्रेसी थ्रू लॉ एंड गवर्नेंस है। कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पुस्तक और जर्नल का भी विमोचन किया जाएगा। यह जानकारी साझा करते हुए टीएमसीएलएलएस के डीन प्रो. हरबंश दीक्षित ने बताया, कॉन्फ्रेंस में देश-विदेश के नामचीन कानूनी एक्सपर्ट्स व्याख्यान देंगे।

यूनिवर्सिटी से कुलपति प्रो. वीके जैन, डीन अकादमिक प्रो. मंजुला जैन के संग-संग डीन प्रो. दीक्षित, प्रिसिंपल प्रो. एसके सिंह,एचओडी डॉ. अमित वर्मा सहित वरिष्ठ शिक्षाविद भी सम्मेलन को संबोधित करेंगे। साथ ही बड़ी मात्रा में शोध पत्र भी प्रस्तुत किए जाएंगे।

दूसरी ओर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में शिरकत करने के लिए असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य आज महानगर पहुंच गए हैं। डीन प्रो. हरबंश दीक्षित, एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, डीन स्टुडेंट्स वेलफेयर प्रो. एमपी सिंह आदि ने बुके देकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

error: Content is protected !!