मायावती के ट्वीट के बाद पूर्व सांसद के नेतृत्व में बसपाई पहुंचे गौतम बुद्ध पार्क के धरने में, कहा- सीनियर केयर सेंटर का निर्माण तत्काल रोका जाए

मुरादाबाद। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के द्वारा किए गए ट्वीट जनपद मुरादाबाद में प्रसिद्ध कांशीराम नगर में स्थित तथागत गौतम बुद्ध पार्क शहर का सबसे लोकप्रिय पार्क है जो यह बौद्ध धर्म एवं बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर व कांशीराम जी एवं विभिन्न वर्गों विशेषकर बहुजन समाज के अनुयायियों की आस्था का स्थल है लेकिन गौतम बुद्ध पार्क में नगर निगम मुरादाबाद द्वारा सीनियर केयर सेंटर का निर्माण किया जा रहा है जिससे लोगों में रोष व्याप्त है तथा अशांति का माहौल बना हुआ है। सरकार सीनियर केयर सेंटर पर तत्काल रोक लगाए ताकि समाज में शांति व्यवस्था आपसी भाईचारा का वातावरण बिगड़ने न पाए।

बसपा सुप्रीम बहन कुमारी मायावती के दिशा निर्देशानुसार बसपा प्रतिनिधिमंडल ने कांशीराम नगर गौतम बुद्ध पार्क में पहुंचकर बहुजन समाज के लोगों के द्वारा किए जा रहे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में अपना सहयोग किया जिसमें मुख्य रूप से गिरीश चंद पूर्व सांसद नगीना /मुख्य सेक्टर प्रभारी बरेली मंडल, जाफर मलिक मुख्य सेक्टर प्रभारी मुरादाबाद मंडल/उत्तराखंड,डॉ. रणविजय सिंह एडवोकेट मुख्य सेक्टर प्रभारी मुरादाबाद मण्डल,अरुण कुमार टिंकू मुख्य सेक्टर प्रभारी मुरादाबाद मंडल, गजेंद्र सिंह सेक्टर प्रभारी मुरादाबाद मंडल,जिला प्रभारी सुनील आज़ाद एडवोकेट,श्री शिव शंकर सागर एडवोकेट, निर्मल सिंह सागर एडवोकेट जिलाध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी मुरादाबाद,ने तथागत गौतम बुद्ध पार्क में चल रहें अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में अपने-अपने विचार रखें।

सभी मुख्य वक्ताओं ने यह भी बताया कि बहुजन समाज पार्टी सर्व समाज के लोगों के साथ है और गौतम बुद्ध पार्क में किए जा रहे निर्माण को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शासन/ प्रशासन के द्वारा अगर इसको नहीं रोका गया तो बसपा सुप्रीमो बहन कुमारी मायावती के दिशा-निर्देशनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में चंद्रपाल सिंह सैनी जिला संयोजक भाईचारा, राधेश्याम पाल जिला महासचिव, राजेश सागर जिला कार्यकारिणी सदस्य, सुरेश चंद दिवाकर पूर्व मंडल प्रभारी विधानसभा, नगर विधानसभा प्रभारी,सुरेंद्र फौजी, जितेंद्र जाटव, मुकेश कुमार, अरुण कुमार रिंटू अध्यक्ष नगर विधानसभा, भयंकर सिंह नगर विधानसभा सचिव, ऋषिपाल सिंह पूर्व पार्षद,करतार सिंह जिला सचिव, मुनेश पाल नगर विधानसभा सचिव, ललित कुमार सेक्टर अध्यक्ष खुशहालपुर, विशाल जाटव एडवोकेट, राशिद मलिक व अन्य शामिल हैं।

error: Content is protected !!