जरूरतमंदों को Makar Sankranti पर Rotary Club Moradabad West Sonakpur ने राशन किट बांटीं

लव इंडिया, मुरादाबाद। मकर संक्राति के पावन अवसर पर रोटरी क्लब मुरादाबाद वेस्ट सोनकपुर द्वारा जरूरतमंद लोगों के लिए राशन किट वितरण क्रार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य के अंतर्गत अनेक जरूरतमंद परिवारों को राशन किट प्रदान की गई।


प्रत्येक राशन किट में 5 किलोग्राम आय, । लीटर सरसो का तेल, २ किलोग्राम चीनी, २ किलोग्राम दाल, । किलोग्राम नमक एवं आधा किलोग्राम रेबड़ी का वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम का आयोजन क्लब अध्यक्ष शुभम गुप्ता एवं सुभाष शर्मा के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में डॉ. अशुमान गौर, राजेश रस्तोगी, डॉ अर्पिता गुप्ता, धीरज जैन, रक्षित कश्यप, पंकज महेश्वरी, हृदयेश कुमार एवं चंदन गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही।
रोटरी क्लब मुरादाबाद वेस्ट सोनकपुर समय-समय पर इस प्रकार के सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करता रहता है और आगे भी समाज सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

http://www.induclay,comINDUSCLAY

LAUNCHING SOON!

error: Content is protected !!