गर्मियों में यात्रियों को बड़ी राहत: Varanasi-Chandigarh के बीच चलेगी स्पेशल आरक्षित एक्सप्रेस, Moradabad-Bareilly-Shahjahanpur को मिलेगा फायदा

लव इंडिया, मुरादाबाद। गर्मी की छुट्टियों और बढ़ती यात्री भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेलवे प्रशासन ने वाराणसी और चंडीगढ़ के बीच विशेष आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन मुरादाबाद मंडल के कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।


उत्तर रेलवे, मुरादाबाद मंडल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गाड़ी संख्या 04227/04228 वाराणसी-चंडीगढ़-वाराणसी आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन मई से जुलाई 2026 तक किया जाएगा। ट्रेन पूरी तरह वातानुकूलित कोचों के साथ संचालित होगी।


इतने फेरों में चलेगी स्पेशल ट्रेन


रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 04227 वाराणसी से चंडीगढ़ के लिए चलेगी।
संचालन अवधि: 14 मई 2026 से 12 जुलाई 2026 तक
संचालन दिवस: गुरुवार और रविवार
कुल फेरे: 18


गाड़ी संख्या 04228 चंडीगढ़ से वाराणसी के लिए चलेगी।
संचालन अवधि: 15 मई 2026 से 13 जुलाई 2026 तक
संचालन दिवस: शुक्रवार और सोमवार
कुल फेरे: 18


मुरादाबाद, बरेली और शाहजहांपुर के यात्रियों को राहत
यह स्पेशल ट्रेन मुरादाबाद मंडल के महत्वपूर्ण स्टेशनों शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद और रुड़की से होकर गुजरेगी। इससे गर्मियों में यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ेगी और लंबी वेटिंग की समस्या में भी राहत मिलेगी।


वाराणसी से चंडीगढ़ जाने वाली 04227 स्पेशल का समय


स्टेशन आगमन प्रस्थान

वाराणसी -11:05
लखनऊ 17:15 -17:25
शाहजहांपुर 20:10- 20:12
बरेली 21:15- 21:17
मुरादाबाद 22:50- 23:00
रुड़की 01:08 – 01:10
सहारनपुर 02:05- 02:13
अंबाला कैंट 03:25- 03:35
चंडीगढ़ 04:20-

चंडीगढ़ से वाराणसी जाने वाली 04228 स्पेशल का समय

स्टेशन आगमन प्रस्थान

चंडीगढ़. 06:00
अंबाला कैंट 07:05- 07:15
सहारनपुर 08:45- 08:55
रुड़की 09:43- 09:45
मुरादाबाद 13:15- 13:25
बरेली 14:48- 14:50
शाहजहांपुर 15:53- 15:55
लखनऊ 18:30- 18:40
वाराणसी 00:55

रेलवे का उद्देश्य: भीड़ नियंत्रण और सुविधाजनक यात्रा


रेलवे अधिकारियों के अनुसार गर्मी की छुट्टियों में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब-हरियाणा रूट पर यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराई जा सके।


मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि यात्रियों की सुविधा रेलवे की प्राथमिकता है और बढ़ती मांग को देखते हुए आगे भी अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन पर विचार किया जाएगा।

error: Content is protected !!