Scholars Den के Director Vivek Thakur समेत तीन पर FIR, 10.81 लाख रुपये के भुगतान में धोखाधड़ी का आरोप

मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह के आदेश पर सिविल लाइंस थाने में एफआईआर, 10.81 लाख रुपये के भुगतान विवाद का मामला

उमेश लव, लव इंडिया, मुरादाबाद। मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में संचालित ट्रैवल एजेंसी के संचालक की शिकायत पर कोचिंग संस्थान स्कॉलर्स डेन के संचालक विवेक ठाकुर एवं दो अन्य नामजद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह के आदेश पर की गई।

मल्होत्रा ट्रैवल्स नाम से ट्रैवल व्यवसाय संचालित करते हैं हेमंत

एफआईआर के अनुसार, शिकायतकर्ता हेमंत मल्होत्रा पुत्र राम मोहन मल्होत्रा, निवासी हाउस नंबर-5, मधुबनी एक्सटेंशन, थाना सिविल लाइंस, मुरादाबाद, रेलवे स्टेशन के सामने मल्होत्रा ट्रैवल्स नाम से ट्रैवल व्यवसाय संचालित करते हैं।

साहित्योत्सव उदीषा” कार्यक्रम के लिए सेलिब्रिटी व अतिथियों की टिकट बुकिंग कराई

शिकायत में कहा गया है कि उनका स्कॉलर्स डेन संस्था के संचालक विवेक ठाकुर एवं उनके स्टाफ के साथ पूर्व से व्यावसायिक संबंध था। इसी विश्वास के आधार पर जनवरी 2026 में आयोजित “साहित्योत्सव उदीषा” कार्यक्रम के लिए विभिन्न सेलिब्रिटी और अतिथियों की हवाई, रेल और टैक्सी बुकिंग कराई गई।

इन अतिथियों के लिए यात्रा व्यवस्थाएं कराई गईं

एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि स्वयं को संस्था की कर्मचारी बताने वाली रिया और उपासना नामक महिलाओं ने लगातार टिकट बुकिंग के निर्देश दिए। शिकायतकर्ता के अनुसार, गायक सुखविंदर सिंह, गायिका सोनम पात्रा, अभिनेता गुलशन ग्रोवर, फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर सहित अन्य अतिथियों के लिए यात्रा व्यवस्थाएं कराई गईं।

भुगतान मांगने पर टालमटोल और धमकी भी दी गई

शिकायतकर्ता का आरोप है कि भुगतान की मांग करने पर उन्हें बार-बार आश्वासन दिया गया कि पूरा भुगतान एकमुश्त कर दिया जाएगा। कार्यक्रम समाप्त होने तक बुकिंग का बकाया 10,35,710 रुपये से अधिक हो गया। बाद में भुगतान मांगने पर कथित रूप से टालमटोल की गई और धमकी भी दी गई।

पूर्व नियोजित धोखाधड़ी बताते हुए कार्रवाई की मांग

यह भी आरोप लगाया गया है कि जब शिकायतकर्ता ने विवेक ठाकुर से सीधे भुगतान की मांग की तो उन्हें भुगतान से इनकार कर दिया गया। शिकायतकर्ता ने इसे पूर्व नियोजित धोखाधड़ी बताते हुए कार्रवाई की मांग की।

दस्तावेजों, लेन-देन के रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही पुलिस

मंडलायुक्त के निर्देश पर मामले की जांच कराई गई, जिसके बाद सिविल लाइंस पुलिस ने विवेक ठाकुर समेत नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। पुलिस अब दस्तावेजों, लेन-देन के रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।

ये हैं नामजद आरोपी


विवेक ठाकुर – संचालक, स्कॉलर्स डेन, मुरादाबाद
रिया – संस्था की कथित कर्मचारी (एफआईआर के अनुसार)
उपासना – संस्था की कथित कर्मचारी (एफआईआर के अनुसार)


शिकायतकर्ता


हेमंत मल्होत्रा पुत्र राम मोहन मल्होत्रा
निवासी – हाउस नंबर 5, मधुबनी एक्सटेंशन, थाना सिविल लाइंस, मुरादाबाद

जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Note: The allegations in the FIR are those of the complainant. The veracity of the allegations will be determined only after a police investigation and court proceedings.

error: Content is protected !!