टीएमयू डेंटल स्टुडेंट्स ने ली शपथ, न तंबाकू का उपयोग करेंगे, न किसी को करने देंगे

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर की ओर से विश्व तंबाकू निषेध दिवस की पूर्व संध्या पर मरीजों की साइटोलॉजी स्मीयर जांच और स्मोक एनालाइज़र के जरिए टीसीसी में किया परीक्षण

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर की ओर से विश्व तंबाकू निषेध दिवस-2026 की पूर्व संध्या पर डेंटल स्टुडेंट्स और फैकल्टीज़ ने तंबाकू के उपयोग न करने और न करने देने की शपथ ली। तंबाकू परामर्श केंद्र में पेशेंट्स की साइटोलॉजी स्मीयर जांच और स्मोक एनालाइज़र उपकरण के जरिए परीक्षण भी किया गया। टीएमयू डेंटल कॉलेज के टोबेको काउंसलिंग सेंटर- टीसीसी में साइटोलॉजिकल स्मीयर टेस्ट के जरिए कैंसर होने के जोखिमों की जांच की गई।

उल्लेखनीय है, इस टेस्ट में मुंह के अंदर बने छालों के सैंपल लेकर स्लाइड बनाकर तत्काल कैंसर की जांच की जाती है। इसमें बड़ी संख्या में मरीजों ने स्क्रीनिंग एवम् परामर्श सेवाओं का लाभ लिया। विश्व तंबाकू निषेध दिवस की थीम अनमास्किंग द अपील- काउंट्रिंग निकोटीन एंड टोबेको एडिक्शन रही। इस मौके पर डेंटल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. प्रदीप तांगड़े, उप-प्राचार्य डॉ. अंकिता जैन, प्रो. विकास सिंह, डॉ. स्मृति सक्सेना, ओरल पैथोलॉजी एवम् माइक्रोबायोलॉजी विभाग के डॉ. जैनुल आबिदीन की गरिमामयी उपस्थिति रही।

टीएमयू डेंटल कॉलजे के इंटनर्स स्टुडेंट्स- साक्षी झा, साक्षी जयसवाल, ऋचा रानी, रिषभ गुप्ता, शुभम पांडे, शिवांश जोशी एवम् बीडीएस फाइनल ईयर के स्टुडेंट्स- खुश जैन, शिवम पुंडीर, कनक शर्मा आदि ने ओपीडी परिसर में नुक्कड़ नाटक के जरिए तंबाकू सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य जोखिमों को बताते हुए लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

नुक्कड़ नाटक में स्टुडेंट्स ने तम्बाकू और ध्रूमपान से होने वाली समस्याएं और तम्बाकू की लत को छोड़ने के तरीकों को विस्तार से बताया। विशेष सेल्फी प्वाइंट पर स्टुडेंट्स ने सेल्फी लेकर तंबाकू विरोधी संदेश को बढ़ावा दिया। एमडीएस की डॉ. तुलिका सक्सेना और डॉ. ईशा सक्सेना ने तंबाकू के हानिकारक प्रभावों और इसकी रोकथाम एवं त्याग के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। इंटर्न्स और बीडीएस स्टुडेंट्स की ओर से तंबाकू जागरूकता और तंबाकू त्याग पर पोस्टर भी प्रस्तुत किए गए।

error: Content is protected !!