द्वादश ज्योतिर्लिंगों का जाप सात जन्मों के पाप हरता है: महाशिवरात्रि कथा में बोले पुजारी महेंद्र शास्त्री

लव इंडिया मुरादाबाद। लक्ष्मी नगर, पीतल बस्ती स्थित प्राचीन शिव मंदिर में राष्ट्रीय पुजारी परिषद द्वारा आयोजित 7 दिवसीय शिव महापुराण कथा का समापन भव्य महाआरती के साथ हुआ। कथा व्यास पुजारी महेंद्र शास्त्री ने द्वादश ज्योतिर्लिंगों के महत्व पर प्रकाश डाला।


ज्योतिर्लिंगों का आध्यात्मिक महत्व


उन्होंने कहा कि तीनों संध्याओं में द्वादश ज्योतिर्लिंगों का नाम जप करने से सात जन्मों के पाप क्षय हो जाते हैं।
उन्होंने सोमनाथ, मल्लिकार्जुन, महाकाल, ओंकारेश्वर, केदारनाथ, भीमाशंकर, काशी विश्वनाथ, त्र्यंबकेश्वर, बैद्यनाथ, नागेश्वर, रामेश्वर और घृष्णेश्वर सहित 12 ज्योतिर्लिंगों की महिमा का वर्णन किया।


भक्ति से गुंजायमान हुआ पंडाल


कथा पंडाल ‘ॐ नमः शिवाय’ के जयघोष से गूंज उठा। भक्तों ने जलाभिषेक और मंत्र जाप कर भोलेनाथ से मंगलकामना की। कथा के समापन पर महाआरती और प्रसाद वितरण किया गया।

error: Content is protected !!