जनता का अपार समर्थन आने वाले समय में बड़ा परिवर्तन लाएगा: रवि चौधरी

लव इंडिया, मुरादाबाद। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का जनसंपर्क अभियान लगातार तेज़ी पकड़ता जा रहा है। विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में सार्वजनिक कार्यक्रम एवं जन चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में क्षेत्रवासियों के सभा का आयोजन किया।


कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम अवबाकरपुर, गौहरपुर सुल्तानपुर, लालूवाला, लालूवाल की मिलक, तिगरी, भोपुर एवं रामपुर दोराहा सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों में जन चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान देहात विधानसभा 27 मुरादाबाद से विधायक प्रत्याशी एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष रवि चौधरी ने क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।


जन चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने बच्चों की शिक्षा, गलियों की टूटी सड़कें, नाली व्यवस्था, बिजली समस्या एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं को विधायक प्रत्याशी रवि चौधरी के समक्ष रखा। इस पर रवि चौधरी ने संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर समस्याओं के त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया।


इसके अतिरिक्त आज देहात विधानसभा क्षेत्र के लगभग 10 ग्रामीण अंचलों में जन चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां क्षेत्र की जनता का भारी समर्थन देखने को मिला।
कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि लगभग 2 हजार समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

सभी कार्यकर्ता ने विधानसभा 27 देहात मुरादाबाद से विधायक प्रत्याशी रवि चौधरी के सानिध्य में पार्टी का दामन थामा। यह सदस्यता अभियान देहात विधानसभा प्रभारी नासिर भाई, इरशाद भाई एवं नाजिम भाई के नेतृत्व में संपन्न हुआ। सभी नव-समर्थकों का पार्टी में जोरदार स्वागत किया गया।


इस अवसर पर रवि चौधरी ने कहा कि क्षेत्र की जनता अब विकास, सम्मान और मजबूत नेतृत्व चाहती है तथा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी लगातार जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता का मिल रहा अपार समर्थन आने वाले समय में बड़ा परिवर्तन लाने का कार्य करेगा।

error: Content is protected !!