Springfields School में student Council का गठन, छात्र-छात्राओं को मिली अहम जिम्मेदारियां


लव इंडिया, मुरादाबाद। स्प्रिंगफील्ड्स स्कूल, सेक्टर-10 नया मुरादाबाद में छात्र परिषद के गठन के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय प्रशासन द्वारा विभिन्न पदों के लिए छात्र-छात्राओं का चयन उनकी नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, शैक्षणिक प्रदर्शन एवं सह-पाठयक्रम गतिविधियों में सहभागिता के आधार पर किया गया।


कार्यक्रम के दौरान चयनित छात्र-छात्राओं को बैज पहनाकर सम्मानित किया गया और उन्हें विद्यालय के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई। विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रतिभा दीक्षित ने सभी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छात्र परिषद विद्यार्थियों में नेतृत्व, अनुशासन, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण मंच है।


उन्होंने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों को केवल शिक्षा ही नहीं बल्कि नेतृत्व और व्यक्तित्व विकास के अवसर भी प्रदान करता है। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की एचएम कोमल साहनी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं चारों सदनों के प्रभारी भी मौजूद रहे।


छात्र परिषद में चयनित छात्र-छात्राएं इस प्रकार हैं:
स्कूल कैप्टन – अलीशा असद अली (XII C)
वाइस कैप्टन – हर्षित त्यागी (XII B)
आकाश सदन कप्तान – प्रखर चौधरी (XII A)
आकाश सदन उपकप्तान – अवनी वर्मा (XI C)
अग्नि सदन कप्तान – यशवीर कुमार (XI A)
अग्नि सदन उपकप्तान – खुशारी सिंह (XI C)
पृथ्वी सदन कप्तान – मानवी यादव (XII C)
पृथ्वी सदन उपकप्तान – सिदरा फहीम (XI A)
वज्र सदन कप्तान – वेदांत कपूर (XII A)
वज्र सदन उपकप्तान – एंजिल आर्या (XI A)
साहित्यिक क्लब सचिव – मनिष्का चौरी (XI C)
विज्ञान क्लब सचिव – मनस्वी सिंह (XI A)
योग क्लब सचिव – सिद्धि परमार (XI A)
सांस्कृतिक क्लब सचिव – गुरनाजी सिंह (XI A)
खेल क्लब सचिव – आकाश सैनी (XI A)
कंप्यूटर क्लब सचिव – अभिमन्यु नामदेव (XI A)
पर्यावरण क्लब सचिव – अर्शा फहीम (XI A)
गणित क्लब सचिव – अनुपम उत्सव (XI A)
विद्यालय प्रबंधन ने आशा जताई कि चयनित छात्र परिषद विद्यालय की गतिविधियों को और बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

error: Content is protected !!