बादशाह ने TMU Rock On में बेशुमार युवा दिलों पर छोड़ी अपनी बादशाहत

टीएमयू रॉक ऑन-2026 में रैपर बादशाह की धमाकेदार एंट्री, हजारों छात्रों ने तालियों और सीटियों से किया स्वागत।

चकाचौंध लेज़र लाइट, तेज बीट्स और मोबाइल फ्लैश के बीच एम्फीथियेटर ओपन प्लाजा में संगीतमय माहौल बना।

“अभी तो पार्टी शुरू हुई है”, “लड़की ब्यूटीफुल कर गई चुल”, “काला चश्मा”, “सैटरडे-सैटरडे”, “सेल्फी ले ले रे” जैसे हिट गानों पर छात्र झूम उठे।

हर परफॉर्मेंस पर हजारों स्टूडेंट्स और अतिथियों के पैर थिरकने लगे।जीवीसी मनीष जैन, अक्षत जैन, जहान्वी जैन और नंदिनी जैन भी संगीत की धुन पर झूमते नजर आए।

कार्यक्रम के दौरान ड्रोन कैमरों और मोबाइल फ्लैशलाइट से हर पल कैद किया गया।बादशाह ने कहा – “मैं यहां परफॉर्म करने नहीं, बल्कि आप सबके साथ एंजॉय करने आया हूं।

”रात करीब 10:30 बजे बादशाह की एंट्री पर पूरा पंडाल “बादशाह-बादशाह” के नारों से गूंज उठा।इससे पहले पॉप सिंगर्स सोनाली गुप्ता और अक्सा ने बॉलीवुड और पंजाबी गीतों से माहौल को गर्म कर दिया।

टीएमयू के मंच पर पहले भी मीका सिंह, सोनू निगम, गुरु रंधावा, शान और मीत ब्रदर्स जैसे कलाकार प्रस्तुति दे चुके हैं।

लव इंडिया, मुरादाबाद। चकाचौंध रंग-बिरंगी लेज़र की रोशनी, संगीत की तेज बीट्स, बेशुमार युवाओं की भीड़, युवाओं के लिए सजी महफिल में वन्स मोर, वन्स मोर का शोर, हजारों मोबाइल्स की फ्लैश, सीटियां, तालियां सरीखे मंजर में जाने-माने रैपर और पॉप सिंगर बादशाह की तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में रॉक ऑन के मंच पर धमाकेदार एंट्री हुई तो युवाओं के दिलों की धड़कनें बढ गईं।

संगीत प्रेमी स्टुडेंट्स के संग-संग अतिथियों के पैर भी थिरकने लगे

एक तू मेरी बेबी डॉल…, अभी तो पार्टी शुरू हुई है…, लड़की ब्युटीफुल कर गई चुल…, बेबी को बेस पसंद है…, तेनू काला चश्मा जंचदा ऐ…, कर फ़तेह, सैटरडे -सैटरडे, वन्दे मातरम, सेल्फ़ी ले ले रे.. सरीखे गानों के लिए विख्यात बादशाह ने दीक्षांत समारोह- 2026 के दूसरे दिन एम्पीथियेटर- ओपन प्लाजा में एक से बढ़कर एक गानों पर दमदार प्रस्तुति दी। हर परफॉर्मेंस पर हजारों संगीत प्रेमी स्टुडेंट्स के संग-संग अतिथियों के पैर भी थिरकने लगे।

रैपर बादशाह की विभिन्न अदाओं को कैद करने की होड़ लगी रही

जीवीसी श्री मनीष जैन, एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर श्री अक्षत जैन, श्रीमती जहान्वी जैन, सुश्री नंदिनी जैन तक भी अपने आप को झूमने से नहीं रोक पाए। बीच-बीच में अपने-अपने मोबाइल्स से पसंदीदा रैपर बादशाह की विभिन्न अदाओं को कैद करने की होड़ लगी रही। रंग-बिरंगे परिधानों में बादशाह कभी उत्साही गर्ल्स समूह की ओर तो कभी जोशीले ब्वायज़ ग्रुप की ओर मुखातिब हो जाते। उन्होंने संगीत की इस महफिल में मौजूद यूनिवर्सिटी के आला प्रबंधन, अतिथियों, फैकल्टीज़ आदि की पसंद का भी ख्याल रखा। रॉक ऑन के दौरान सुरक्षा का कड़ा पहरा रहा।

बादशाह का मंगल आगमन पहली बार हुआ

ड्रोन स्टुडेंट्स के संग-संग पूरे पंडाल के हर मंजर को कैद करते नज़र आए। युवाओं की पसंद 40 बरस के श्री आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया उर्फ बादशाह अपने 20 साल के फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक गाने, आवाज, संगीत दे चुके हैं। यूं तो टीएमयू में अब तक बालीवुड के दर्जनों सिंगर्स आ चुके हैं, लेकिन बादशाह का मंगल आगमन पहली बार हुआ है। इन्होंने अपने कैरियर की शुरूआत 2006 में की थी। इन्होंने मुख्यतः हिन्दी, पंजाबी और हरियाणवी भाषाओं में गाने गाए हैं।

मेहमानों ने भी रैप के बादशाह की अंत तक हौसलाफजाई की

उल्लेखनीय है, बादशाह एमटीवी हसल, इंडियन आयडियल, दिल है हिंदुस्तानी, इंडियाज़ गोट टैलेंट, इंडियाज गोट लाटेंट जैसे शो में जज के तौर पर भी नज़र आ चुके हैं। समारोह में टीएमयू के कुलाधिपति श्री सुरेश जैन, फर्स्ट लेडी श्रीमती वीना जैन, श्रीमती ऋचा जैन आदि के संग-संग सभी मेहमानों ने भी रैप के बादशाह की अंत तक हौसलाफजाई की।

देर रात तक स्टुडेंट्स को झूमने पर विवश किया

घंटों से बेताब हजारों-हजार स्टुडेंट्स और चाहने वालों के सामने रैंपिंग के बादशाह ने एक के बाद अपने मशहूर गानों की झड़ी लगा दी। बादशाह ने अंधेरे में जैसे ही रात साढ़े दस बजे एंट्री ली तो पंडाल बादशाह…बादशाह…बादशाह…से गूंज उठा। उन्होंने तेरे इश्क की रतियां… से अपनी अविस्मरणीय प्रस्तुतियों का आगाज़ किया। उसने मुझे छुआ भी नहीं, ऐसा वैसा कुछ हुआ भी नहीं…, जी भर के नाच रे गौरी लड़का तेरा दीवाना… लड़की ब्यूटीफुल कर गई चुल….पटोला पटोला…सरीखे हिंदी, पंजाबी गीतों और रैंप पर देर रात तक स्टुडेंट्स को झूमने पर विवश किया।

गानों पर खूब सीटियां और वाहवाही लूटी

बीच-बीच में बादशाह नौजवानों को दाद देने के लिए उकसाते रहे। बोले, मुरादाबाद के नौजवानों यदि आप मेरी सिंगिंग को एंजाय करोगे तो मैं तुम्हारी डांसिंग को एंजाय करूंगा। बादशाह ने अपने हिंदी-पंजाबी सॉग्स और रैंपिंग का क्रम जारी रखा। मैं तेरा यार तेरा प्यार जहां है…, रूप तेरा दीवाना, गलती कोई हमसे न हो जाए…,गोरे-गोरे मुखड़े गर काला काला चश्मा…, तू चलता फिरता फैशन शो… तेरी यारी में मर जावा जिंदगी तेरे नाम पर कर जावा.., प्यार न करती चल हट जरा… सरीखे गानों पर खूब सीटियां और वाहवाही लूटी।

आपके साथ एंज्वाय करने आया हूं: रैपर बादशाह

बादशाह के एंट्री लेने से लेकर अंत तक वीडियो में बादशाह और उनकी टीम को कैद करने की होड़ लगी रही। बादशाह फिर पंडाल में मौजूद हजारों छात्रों के हुजूम से मुखातिब हुए और बोले, मां की दुआएं और तुम जैसे यारों का साथ हों, सर पर भोले का हाथ हो तो कोई क्या करेगा। मैं यहां परफॉर्म करने नहीं, बल्कि आपके साथ एंज्वाय करने आया हूं।

बालीवुड और पंजाबी गानों ने माहौल को पूरी तरह जोश से भर दिया

उन्होंने तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के मंगल आगमन पर अपनी भावनाएं पुराने गीत की चंद पंक्तियां गुनगुना कर यूं व्यक्त कीं, जो वादा किया वो निभाना पड़ेगा, रोके जमाना, चाहे रोके खुदाई फिर भी आना पड़ेगा…। ये लड़की पागल है पागल है… पर साथी कलाकारों ने भी डांस के संग स्टुडेंट्स को झूमने को मजबूर कर दिया। इससे पूर्व रॉक ऑन-2026 की शुरुआत में पॉप सिंगर्स- सोनाली गुप्ता और अक्सा की एक दर्जन से अधिक बालीवुड और पंजाबी गानों की प्रस्तुतियों ने माहौल को पूरी तरह जोश से भर दिया।

अपनी कला से छात्रों का दिल जीत चुकी हैं

टीएमयू के कल्चरल मंच का समृद्ध इतिहास
यूनिवर्सिटी के रॉक ऑन हों सांस्कृतिक सांझ परम्परा या दीगर कल्चरल प्रोग्राम्स सभी में देश के जाने-माने सशक्त हस्ताक्षर शिरकत कर चुके हैं। मीका सिंह से लेकर सोनू निगम, गुरु रंधावा, शान, मीत ब्रदर्स तक अपने सुरों का जादू बिखेर चुके हैं। पाण्डवानी शैली की तीजनबाई हो या नृत्यांगना शर्मिष्ठा मुखर्जी अपनी कला से छात्रों का दिल जीत चुकी हैं।

इन गणमान्य को मानद उपाधि दे चुकी हैं यूनिवर्सिटी

कॉमेडियन कृष्णा और सुदेश भी टीएमयू के स्टुडेंट्स को खूब गुदगुदा चुके हैं। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी कलाकारों की मेधा की भी कायल है। पदमश्री से सम्मानित एवम् संगीतकार और गीतकार श्री रविन्द्र जैन के संग-संग पार्श्व गायक सोनू निगम को यूनिवर्सिटी मानद उपाधि दे चुकी हैं।

कला का श्रेष्ठ प्रदर्शन यूनिवर्सिटी में कर चुके हैं

कल्चर को समर्पित इवेंट- परम्परा में जाने-माने कव्वाल निजामी बंधु, उस्ताद पंडित शुवेन्दु राव, उस्ताद मुराद अली, उस्ताद अकरम खां, पदमश्री सोमा घोष, कत्थक नृत्यांगना संजुक्ता सिंन्हा एंड ग्रुप, भरतनाट्यम की नृत्यांगना पदमविभूषण डॉ. सोनल मानसिंह, वीणा वादक विश्व मोहन भट्ट, सलिल भट्ट और उस्ताद अकरम ख़ा भी कला का श्रेष्ठ प्रदर्शन यूनिवर्सिटी में कर चुके हैं।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!