पितृ भक्त भगवान परशुराम हैं चिरंजीवी: सुभाष चंद्र शर्मा

लव इंडिया, संभल। हिंदू जागृति मंच की विचार गोष्ठी में भगवान परशुराम को अनुपम पितृ भक्त कहकर चिरंजीव बताया। भक्ति, वीरता, शक्ति एवं दान का पर्यायवाची बताकर उन्हें नमन किया गया।


अक्षय तृतीया की पूर्व संध्या पर मंडी किशन दास सराय में दिनेश चंद्र शर्मा के निवास पर आयोजित हिंदू जागृति मंच की विचार गोष्ठी में सर्वप्रथम विनोद कुमार अग्रवाल, मीनू रस्तोगी, ज्योति गुप्ता, बबीता भारद्वाज ने भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके माल्यार्पण एवं पूजन किया।


हिंदू जागृति महिला मंच की नगर अध्यक्ष सुमन लता शर्मा ने भगवान परशुराम के जीवन परिचय को समर्पित स्वरचित कविता सुनाई।

मुख्य अतिथि सुभाष चंद्र शर्मा ने भगवान परशुराम को अनन्य पितृ भक्त बताकर उनके पराक्रम, वीरता, दान एवं भक्ति के अनेक प्रसंग सुनाकर भगवान परशुराम जयंती पर्व को सार्थक सिद्ध किया।

महिला मंच की जिला महामंत्री रेखा शर्मा ने भगवान परशुराम के जीवनवृत से अनेक शिक्षा लेने का आह्वान किया। शोभा गर्ग ने अक्षय तृतीया का विशेष महत्व बताकर कहा कि जो व्यक्ति अक्षय तृतीया को सोना खरीदता है, विवाह करता है, दान करता है अथवा कोई अन्य अनुकरणीय कार्य करता है उसका पुण्य फल सदैव अक्षय रहता है।

रूपाली गुप्ता, अजय कुमार शर्मा, दिनेश चंद्र शर्मा, सुशील कुमार शर्मा, बबीता भारद्वाज आदि अनेक भक्तों ने भगवान परशुराम को समर्पित तथा अक्षय तृतीया का विशेष महत्व उल्लेख करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। विचार गोष्ठी की अध्यक्षता विनोद कुमार अग्रवाल ने की। संचालन उमेश श्रीमाली ने किया।

http://www.induclay,comINDUSCLAY

LAUNCHING SOON!

error: Content is protected !!