डॉ. मनोज रस्तोगी पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान क्रियान्वयन समिति के सदस्य मनोनीत

लव इंडिया, मुरादाबाद। ज्ञान भारतम् मिशन के अन्तर्गत राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान क्रियान्वयन हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय समिति गठित की गई है। इस समिति में साहित्यिक मुरादाबाद शोधालय के संस्थापक डॉ मनोज रस्तोगी, उर्दू साहित्य शोध केंद्र के संस्थापक डॉ मुहम्मद आसिफ हुसैन तथा कारवां पुस्तकालय एवं संग्रहालय के संस्थापक डॉ मुहम्मद जावेद समेत पन्द्रह सदस्य शामिल किए गए हैं।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जारी सूची के अनुसार अन्य सदस्यों में डॉ एसएस रावत, प्राचार्य हिन्दू महाविद्यालय, डॉ मृडिक ब्रतेश प्रधानाचार्य राजकीय हाईस्कूल, चंगेरी, मेजर सुदेश भटनागर प्रधानाचार्य चित्रगुप्त इण्टर कालेज, सरदार गुरविन्दर सिंह, सर्वेश चतुर्वेदी, राजेश तोमर, विशेष कुमार शर्मा, सुधीर कुमार, मेजर राजीव ढल, ब्रजेश वशिष्ठ, डॉ विश्वास शर्मा, प्रदीप कुमार शर्मा हैं। राजकीय हाईस्कूल, हुसैनपुर छिरावली की सहायक अध्यापक, बबिता मेहरोत्रा को समन्वयक नियुक्त किया गया है।


उक्त समिति ज्ञान भारतम मिशन के अन्तर्गत राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण हेतु जनपद के पाण्डुलिपि आदि के सम्भावित संग्रह केन्द्र निजी एवं सरकारी पुस्तकालय, संग्रहालय, शिक्षण संस्थान, शोध संस्थान, संस्कृत पाठशालायें, मंदिर, मठ, आश्रम, गुरुकुल, ट्रस्ट आदि का भ्रमण कर सर्वेक्षण कार्य में सहयोग प्रदान करेगी।

http://www.induclay,comINDUSCLAY

LAUNCHING SOON!

error: Content is protected !!