संवाददाता, लव इंडिया, मुरादाबाद। मुरादाबाद में फ्लिपकार्ट से जुड़े डिलीवरी बॉय (राइडर्स) ने अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया और एक लिखित प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई।
डिलीवरी कर्मियों का आरोप है कि कंपनी ने बिना पूर्व सूचना के उनकी प्रति डिलीवरी भुगतान दर में भारी कटौती कर दी है, जिससे उनका जीवनयापन प्रभावित हो रहा है।

ज्ञापन पत्र में यह है मांग
डिलीवरी बॉय द्वारा दिए गए ज्ञापन के अनुसार पहले उन्हें ₹18-19 प्रति पार्सल दिया जाता था। बाद में इसे घटाकर ₹13-14 कर दिया गया। अब नया नियम लागू कर ₹9-10 प्रति डिलीवरी कर दिया गया। कंपनी का कथित कहना है कि काम करना है तो इसी रेट पर करें, वरना छोड़ सकते हैं।
राइडर्स की मुख्य शिकायतें
बिना सूचना भुगतान में कटौती। महंगाई के दौर में कम आय। पेट्रोल, वाहन खर्च खुद उठाना पड़ता है। कोई सामाजिक सुरक्षा या सुविधा नहीं।डिलीवरी बॉय का कहना है कि “इतनी कम कमाई में परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। मानसिक और आर्थिक शोषण किया जा रहा है। ”
क्या है मांग
डिलीवरी बॉय ने मांग की है कि:प्रति डिलीवरी ₹15 से ₹16 भुगतान तय किया जाएकंपनी की मनमानी पर रोक लगेप्रशासन इस मामले में हस्तक्षेप करें।
प्रशासन से उम्मीद
डिलीवरी बॉय ने जिलाधिकारी से मांग की है कि पूरे मामले की जांच कराई जाए। कंपनी को उचित भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाएं।
प्रदर्शन में शामिल कर्मचारी

प्रदर्शन में हर्ष मणि सिंह, अनिल कुमार, मोहम्मद नासिर, अभिषेक, राहुल सहित दर्जनों डिलीवरी कर्मी मौजूद रहे।
INDUSCLAY