
विशेष संवाददाता, मुरादाबाद। जनपद के ठाकुरद्वारा क्षेत्र में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति खंडित किए जाने के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है।पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहे समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रतिनिधिमंडल को प्रशासन ने रास्ते में ही रोक दिया। घटना के विरोध में समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद रुचि वीरा अपने डेलिगेशन के साथ ठाकुरद्वारा पहुंचीं, जहां पुलिस हिरासत में लेकर सिविल लाइन स्थित कोठी पर ले आई। जबकि समाजवादी पार्टी के अन्य 10 नेताओं में से कई को हाउस अरेस्ट और कई को रोक लिया गया। इनमें विधायक नवाबजान खान हाउस अरेस्ट हुए।

⚠️ क्या है पूरा मामला

17 अप्रैल की रात ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के नारायनपुर छंगा गांव में दो समूहों के बीच विवाद हुआ, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गया।सूत्रों के अनुसार, एक स्थानीय कार्यक्रम के दौरान अंबेडकर प्रतिमा के पास वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद शुरू हुआ। विरोध के बाद मामला बढ़ता गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि मारपीट की गई। महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार हुआ। घरों से बाहर निकालकर हमला किया गया। फायरिंग की घटनाएं हुईं। अंबेडकर प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया गया। इन आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।
दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज
घटना के बाद एक पक्ष की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। दूसरे पक्ष की ओर से भी जवाबी शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है।
सपा सांसद रुचि वीरा का आरोप
सपा सांसद रुचि वीरा का कहना है कि उन्हें गांव तक पहुंचने से रोका गया। कई नेताओं को रास्ते में ही रोक लिया गया या उठा लिया गयि। प्रशासन ने पीड़ित परिवारों से मिलने नहीं दिया।
🚔 सपा सांसद को पुलिस ने लिया हिरासत में
घटना की जानकारी मिलने पर सपा सांसद रुचि वीरा अपने समर्थकों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचीं।
स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए पुलिस ने समाजवादी पार्टी की मुरादाबाद की संसद रुचि वीरा को हिरासत में लिया। उन्हें सिविल लाइन स्थित कोठी पर ले जाया गया। जबकि प्रतिनिधिमंडल के अन्य सपा नेताओं को हाउस अरेस्ट किया गया।
🎤 कोठी पर की प्रेसवार्ता

सिविल लाइन कोठी पर सपा सांसद रुचि वीरा ने प्रेसवार्ता करते हुए घटना की निंदा की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।
उन्होंने कहा कि “अंबेडकर जी की प्रतिमा से छेड़छाड़ बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। सपा सांसद ने रुचि वीरा ने अपने संसदीय क्षेत्र में हुई घटना के वीडियो से न मिलने के मामले को गंभीर बताई और कहा कि पुलिस की यह कार्रवाई लोकतंत्र के विपरीत है।

🧠 यह मामला आने वाले समय में
राजनीतिक बहस का मुद्दा बन सकता है, क्योंकि अंबेडकर से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता अधिक होती है।विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच बयानबाजी तेज हो सकती है।
👥 ये नेता रहे मौजूद

प्रशासन का पक्ष
प्रशासन के अनुसार क्षेत्र में तनाव को देखते हुए यह कदम उठाया गया। कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
⚡ इलाके में बढ़ी संवेदनशीलता

फिलहाल,पुलिस की संवेदनशील मामले को लेकर पूरी तरह सतर्क है और कड़ी चौक से और निगरानी कर रही है पुलिस ने आम नागरिक से आग्रह किया है कि वह किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान ना दें और किसी के बहकावे में आकर कोई अनुचित कदम ना उठाएं क्योंकि पुलिस पूरे मामले में निष्पक्ष कार्रवाई कर रही है।
पुलिस लाइन रोड स्थित अपने आवास पर सपा सांसद रुचि वीरा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष जयवीर सिंह यादव, ठाकुर राहुल सिंह, कुलदीप सिंह तुरैहा एडवोकेट, वदूद खां, तालीम अंसारी, अमित प्रजापति मोहम्मद समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
INDUSCLAY