स्थापना दिवस का दूसरा दिन: श्री कल्कि के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

लव इंडिया, संभलआज श्री कल्कि (सेना निष्कलंक) के 33 वें स्थापना दिवस के दो दिवसीय कार्यक्रम के द्वितीय दिन प्राचीन श्री कल्कि विष्णु मंदिर, कोट पूर्वी में भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा भगवान श्री कल्कि जी के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।


इस धार्मिक व पावन अवसर पर दिल्ली से पधारे भजन गायक मनोज पांडे ने भजन कल्कि नाम रस मीठा है गा के देख ले और ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन की प्रस्तुति दी, जिसे श्रवण कर समस्त कल्कि भक्त झूम उठे।
अन्य भजन गायकों ने भी अपनी भगवान श्री कल्कि जी के भजन की सुंदर-सुंदर प्रस्तुतियां प्रदान कर मंदिर प्रांगण को भक्तिमय कर दिया।


इसके उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
इस अवसर पर संगठन के संरक्षक पंडित महेंद्र प्रसाद शर्मा ने कहा किसी भी संगठन के लिए 33 वर्ष का समय एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। श्री कल्कि सेना (निष्कलंक दल )
वह संगठन है जो निरंतर 33 वर्षों से भगवान श्री कल्कि जी की अलख व सनातन धर्म की पताका समस्त विश्व में फैला रहा है। संगठन द्वारा समय-समय पर सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।


संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप कुमार गुप्ता ने कहा आज श्री कल्कि सेना (निष्कलंक दल) के 33 वर्ष पूर्ण होने पर कहा कि समस्त समाज बधाई का पात्र है। समाज का सहयोग, प्रेम और भगवान श्री कल्कि के आशीर्वाद से हमारा संगठन निरंतर उन्नति के पथ पर अग्रसर है।


इसके लिए हम सदैव समाज के कृतज्ञ रहेंगे। हमें गर्व होना चाहिए कि हम प्रदेश के उन विशिष्ट संगठनों में से एक हैं, जो सीमित संसाधनों के बीच बाहरी चमक- दमक से दूर रहकर सतत धर्म , समाज व राष्ट्र के निर्माण के लिए निस्वार्थ भाव से निरंतर कार्य कर रहे है।


इस अवसर पर संगठन के जिला प्रभारी उज्ज्वल सक्सेना ने बताया कि संगठन के 33 वें स्थापना दिवस के दिवसीय कार्यक्रम में अखंड संकीर्तन ,भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और संगठन के प्रति समर्पित कल्कि सैनिकों को सम्मानित किया गया।
महाआरती के उपरांत समस्त कल्कि भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।


इस दौरान मनोज पांडे, उज्ज्वल सक्सेना, अक्षय शर्मा, एड. प्रिंस शर्मा ,यश गुप्ता, नवीन सक्सेना, सुभाष खन्ना, सोनू गोला, ललित ठाकुर, गौरव भटनागर, एड० नरेश शुक्ला, गगन वार्ष्णेय, कुलदीप गुप्ता, नवीन सक्सेना, प्राज्ञय शर्मा, अनुज शर्मा, यश गुप्ता, रेखा शर्मा, अनुराग रस्तोगी, किरण शर्मा, शशि शर्मा, क्षमा गुप्ता, नीरूपमा गोयल ,अरुणा, कुसुम, संजू कश्यप, ललित ठाकुर, विकास कुमार वर्मा आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता पंडित महेंद्र प्रसाद शर्मासंचालन गगन वार्ष्णेय ने किया

http://www.induclay,comINDUSCLAY

LAUNCHING SOON!

error: Content is protected !!