मुरादाबाद के महापौर विनोद अग्रवाल का 75वां जन्मदिन मनाया, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

मुरादाबाद। महानगर के महापौर विनोद अग्रवाल का 75वां जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

जन्मदिन के अवसर पर नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह, प्रिया अग्रवाल, महेश अग्रवाल, रवि चौधरी, चंद्रशेखर शर्मा, एडवोकेट शुक्ला, भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश मंडोला, अनुभव मल्होत्रा, नदीम कार्तिब, वीरेंद्र अरोड़ा, हरदीप सिंह, सुधांशु कौशिक और नीरज गुप्ता सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

इसके अलावा पार्षद गीता शर्मा, पार्षद राधा रानी, पार्षद पंकज शर्मा और चंद्रभान सिंह सहित अन्य लोगों ने भी महापौर को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने विनोद अग्रवाल के स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। कार्यक्रम में नगर निगम और महानगर के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों की सहभागिता रही।

error: Content is protected !!