उदयनिधि स्टालिन के बयान पर BJP का पलटवार, अमर प्रसाद रेड्डी बोले – “सनातन को मिटाने वाले खुद मिट गए”

चेन्नई। तमिलनाडु में “सनातन धर्म” को लेकर राजनीतिक विवाद लगातार गहराता जा रहा है। DMK नेता उदयनिधि स्टालिन के हालिया बयान के बाद अब भाजपा नेताओं की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।


तमिलनाडु भाजपा के प्रदेश सचिव अमर प्रसाद रेड्डी ने उदयनिधि स्टालिन पर निशाना साधते हुए कहा कि “सनातन को मिटाने वाले खुद मिट गए, लेकिन सनातन आज भी कायम है।” उनका बयान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तेजी से वायरल हो रहा है।


क्या कहा अमर प्रसाद रेड्डी ने…


भाजपा नेता अमर प्रसाद रेड्डी ने कहा “उदयनिधि स्टालिन… तुमने सनातन को मिटाने की बात की है और तमिलनाडु की जनता ने DMK को मिटाना शुरू कर दिया है। सनातन का अर्थ ही है आदि से अनंत तक। सबसे पहले इस धरती पर सनातन आया, फिर इसे मिटाने वाले कई आए… वो खुद मिटते गए, लेकिन सनातन आज भी flourish कर रहा है।”
उनके इस बयान को भाजपा समर्थक सोशल मीडिया पर बड़े स्तर पर शेयर कर रहे हैं।

उदयनिधि के बयान से शुरू हुआ विवाद


हाल ही में तमिलनाडु विधानसभा में उदयनिधि स्टालिन ने “सनातन” को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि “जो सनातन लोगों को बांटता है, उसे समाप्त कर देना चाहिए।” इसके बाद भाजपा और हिंदू संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई थी।
अब अमर प्रसाद रेड्डी का बयान उसी विवाद की अगली कड़ी माना जा रहा है।


सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस


उदयनिधि स्टालिन और भाजपा नेताओं के बयानों के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। एक तरफ भाजपा समर्थक इसे “सनातन की रक्षा” का मुद्दा बता रहे हैं, वहीं DMK समर्थकों का कहना है कि उनके बयान को राजनीतिक रूप से तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है।


दक्षिण भारत की राजनीति में बढ़ी गर्मी


विशेषज्ञों का मानना है कि सनातन धर्म को लेकर चल रही बयानबाजी आने वाले समय में तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा मुद्दा बन सकती है। भाजपा लगातार इसे हिंदू आस्था से जोड़कर उठा रही है, जबकि DMK सामाजिक न्याय और द्रविड़ राजनीति के संदर्भ में अपनी बात रख रही है।

error: Content is protected !!