TMU: कबड्डी मुकाबलों में Nursing व Engineering के खिलाड़ियों ने मारा मैदान

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के टिमिट कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन की ओर से इंटरकॉलिजिएट चैंपियनशिप- 2026

लव इंडिया, मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के टिमिट कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन की ओर से इंटरकॉलिजिएट चौंपियनशिप- 2026 की ब्वायज़ कबड्डी प्रतियोगिता में नर्सिंग कॉलेज ने मैनेजमेंट कॉलेज को 39-38 से हराकर मैच अपने नाम किया। मेडिकल कॉलेज और इंजीनियरिंग कॉलेज के बीच मेडिकल कॉलेज ने टॉस जीतकर रेड करने का निर्णय लिया। फर्स्ट हॉफ के बाद दोनों ही टीमों का स्कोर 22-22 था।


कबड्डी प्रतियोगिता में नर्सिंग ने मैनेजमेंट को 39-38 से हराकर मैच किया अपने नाम

दूसरे हॉफ में भी दोनों टीमों ने आखिरी मिनट तक हार नहीं मानी और मैच में बने रहे। आखिरी रेड में इंजीनियरिंग के खिलाड़ी राहुल दुबे ने प्वाइंट लेकर अपनी टीम को 46-45 से जीता दिया। बैडमिंटन के मुकाबलों में मेडिकल कॉलेज और फिजिकल एजुकेशन कॉलेज के बीच जोरदार टक्कर रही।

बैडमिंटन मुकाबले के पुरुष एकल वर्ग में फिजिकल एजुकेशन के ताशू ने मेडिकल कॉलेज के कन्नू को दोनों सेटों में 21-14 और 21-17 से मात देते हुए अंततः 2-0 से मुकाबला अपने नाम किया। महिला एकल वर्ग में मेडिकल की रागिणी जैन ने फिजिकल एजुकेशन की पाखी रक्षित पर पहले सेट में 21-9 और दूसरे सेट में 21 -4 से बढ़त बनाए रखी।

आखिरी रेड में इंजीनियरिंग के खिलाड़ी राहुल दुबे ने प्वाइंट लेकर दिलाई विजय

अतं में रागिणी ने 2-0 से जीत दर्ज की। निर्णायक मिश्रित युगल में फिजिकल एजुकेशन ने पहला सेट 21 -16 और दूसरा सेट 21-19 से अपने नाम करते हुए 2-0 से मिश्रित युगल का मुकाबला भी अपने नाम कर लिया। फिजिकल एजुकेशन कॉलेज 2-1 से मैच जीतते हुए फाइनल के लिए क्लाइफाई किया।

नर्सिंग कॉलेज ने टॉस जीतकर कोर्ट चुना। पहले हॉफ में दोनों ही टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्कोर 24-24 पर खत्म किया। दूसरे हॉफ में भी मैच आखिरी मिनट तक बराबरी पर रहा। अंत में नर्सिंग कॉलेज ने 39-38 से मैच अपने नाम किया। नर्सिंग की ओर से अमोल हर्ष ने सबसे ज्यादा रेड प्वाइंट, जबकि मैनेजमेंट की तरफ से मोहित कुमार ने सबसे ज्यादा टैकल प्वाइंट लिए। इंजीनियरिंग कॉलेज की तरफ से राहुल दुबे ने सबसे ज्यादा रेड प्वाइंट लिए।

बैडमिंटन के मुकाबले में फिजिकल एजुकेशन 2-1 से फाइनल के लिए क्लाइफाई

मुकाबलों में श्री विकास यादव, श्री अभिनव प्रज्ञान, श्री राहुल गौतम, श्री सोनू कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। क्रिकेट में 20-20 ओवरों का सेमीफाइनल सीसीएसआईटी और पैरामेडिकल के बीच खेला गया। सीसीएसआईटी ने ये मुकाबला 39 रनों से जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सीसीएसआईटी के सुशांत के नाम रहा। पैरामेडिकल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।सीसीएसआईटी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवरों में 149 रनों पर ऑल आउट हो गई। सीसीएसआईअीटी की तरफ से सुशांत ने 25 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्का की मदद से 34 रनों की पारी खेली।


क्रिकेट के सेमीफाइनल में सीसीएसआईटी ने पैरामेडिकल को 39 रनों से दी मात

पैरामेडिकल की तरफ से गेदबाज कैफ ने 3 विकेट अपने नाम किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पैरामेडिकल की टीम पूरे 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर महज 111 रन ही बना सकी। पैरामेडिकल के अमीर 29 गेंदों में 32 रन बनाकर सबसे बेहतरीन बल्लेबाज साबित हुए। इस दौरान अमीर ने 3 चौके लगाए। सीसीएसआईअीटी के सूरज ने 3 ओवरों में 2 विकेट अपने नाम किए।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!