TMU कुलाधिपति परिवार को Ayodhya में गणिनी प्रमुख माताजी ने दिया मंगल आशीर्वाद

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी की ओर से अयोध्या गए श्रावक-श्राविकाओं ने बड़ी मूर्ति मंदिर में गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता जी की आरती करके कमाया पुण्य लाभ

लव इंडिया, मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी की ओर से अयोध्या गए श्रावक-श्राविकाओं, फैकल्टीज़, स्टाफ ने बड़ी मूर्ति मंदिर में गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता जी की आरती करके पुण्य लाभ कमाया। इस सुअवसर पर माता जी को श्रीफल भी भेंट किए गए।

माता जी ने जयकारों के बीच कुलाधिपति सुरेश जैन, फर्स्ट लेडी श्रीमती वीना जैन, जीवीसी मनीष जैन, श्रीमती ऋचा जैन, एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर अक्षत जैन, श्रीमती जहान्वी जैन, सुश्री नंदिनी जैन आदि का स्मरण करते हुए मंगल आशीर्वाद दिया। टीएमयू के श्रावक-श्राविकाओं को अभिषेक का सौभाग्य भी मिला। साथ ही टीएमयू परिवार की ओर से द्वितीय शांतिधारा भी दी गई।

सभी श्रावक-श्राविकाओं और फैकल्टीज़ को प्रशस्ति चिन्ह के रूप में गणिनी प्रमुख का कटआउट और डायरी देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है, 120 श्रावक-श्राविकाएं और फैकल्टीज़ का यह दल अयोध्या गया था। यह दल रविवार देर रात अयोध्या से यूनिवर्सिटी कैंपस लौट आया है।

टीएमयू स्टुडेंट्स के हम सब की यह अभिलाषा… टीएमयू में ही हो चौमासा सरीखे जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। फैकल्टीज़ एवम् स्टुडेंट्स ने माता जी से टीएमयू में चौमासा करने का विनम्र आग्रह भी किया।

माता जी के दर्शन के बाद इस दल ने श्री आदिनाथ भगवान, श्री अजीतनाथ भगवान, श्री अभिनंदन नाथ भगवान, श्री सुमति नाथ भगवान, श्री अनंतनाथ भगवान तीर्थंकरों की जन्मस्थली के दर्शन भी किए। साथ ही सरयू तट पर आरती में होने के संग-संग श्रीराम लला के दर्शन भी किए।

अयोध्या जाने वालों में टिमिट के निदेशक प्रो. विपिन जैन, प्रो. रवि जैन, डॉ. शैफाली जैन, श्रीमती अहिंसा जैन, डॉ. अर्चना जैन, चिराग जैन, सर्वज्ञ चौधरी, प्रयास झांझरी, पारस जैन, श्रीमती निकिता जैन, आदित्य जैन, श्रीश जैन, आराध्य जैन, धार्मिक जैन, श्रीमती आरजू जैन, वैभव जैन आदि शामिल रहे।

error: Content is protected !!