होली पर हिंसा को लेकर विहिप का बयान, तरुण खटीक की हत्या की निंदा; दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

लव इंडिया, नई दिल्ली। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई तरुण खटीक की हत्या की कड़ी निंदा की है। विहिप के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेंद्र जैन ने सोमवार को प्रेस वार्ता में इस घटना को गंभीर बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए

डॉ. जैन ने आरोप लगाया कि होली के दिन पानी के गुब्बारे की एक घटना के बाद भीड़ ने तरुण खटीक पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि इस मामले में शामिल सभी आरोपियों और कथित षड्यंत्रकारियों की जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए और मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

हिंदू त्योहारों और शोभायात्राओं के दौरान हिंसक घटनाएं सामने आई

fत्योहारों पर हमलों का आरोपप्रेस वार्ता में विहिप नेता ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में हिंदू त्योहारों और शोभा यात्राओं के दौरान कई हिंसक घटनाएं सामने आई हैं। उन्होंने दावा किया कि पिछले 10 वर्षों में त्योहारों के दौरान कई हमलों की शिकायतें दर्ज हुई हैं और इस पर गंभीरता से जांच की आवश्यकता है।

ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं

विहिप की प्रमुख मांगेंविहिप ने सरकार से मांग की किघटना में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।मामले की गहन जांच कर साजिश के पहलुओं को सामने लाया जाए। ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।

राजनीतिक नेताओं की चुप्पी पर भी सवाल

राजनीतिक प्रतिक्रिया पर सवालडॉ. सुरेंद्र जैन ने कुछ राजनीतिक नेताओं की चुप्पी पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इस घटना पर सभी दलों को स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए।विहिप ने कहा कि संगठन हिंदू समाज की सुरक्षा और कानून के दायरे में रहते हुए न्याय की मांग करता रहेगा।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!