OFC कटने से BSNL नेटवर्क धड़ाम: मुरादाबाद समेत कई रूटों पर संचार सेवा घंटों बाधित

लव इंडिया, मुरादाबाद। मंगलवार को वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) सहित अन्य टेलीकॉम कंपनियों के उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मुरादाबाद मंडल के कई प्रमुख रूटों पर ऑप्टिकल फाइबर केबल (OFC) कटने से नेटवर्क सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गईं।

हजारों उपभोक्ताओं पर पड़ा


जानकारी के अनुसार, मुरादाबाद से अमरोहा, बिजनौर, मेरठ और आगरा जाने वाले रूटों पर अचानक ओएफसी कटने से मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सेवाएं ठप हो गईं। इसका असर हजारों उपभोक्ताओं पर पड़ा, जो कई घंटों तक कॉलिंग और इंटरनेट सुविधा से वंचित रहे।

ऑप्टिकल फाइबर केबल कटने की वजह से उत्पन्न हुई


वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन होने के कारण बैंकिंग, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और अन्य जरूरी कामों पर भी इसका सीधा असर देखने को मिला। इंटरनेट सेवा बाधित होने से व्हाट्सएप और अन्य मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर संदेश भेजने और प्राप्त करने में भी भारी परेशानी हुई। बड़ी संख्या में मैसेज “डिलीवर” तक नहीं हो सके। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यह समस्या भूमिगत खुदाई कार्य के दौरान ऑप्टिकल फाइबर केबल कटने की वजह से उत्पन्न हुई।

⚠️ प्रभाव


📱हजारों मोबाइल यूजर्स प्रभावित
📲कॉलिंग और इंटरनेट सेवा बाधित
🖥बैंकिंग और ऑनलाइन कार्य प्रभावित
📬व्हाट्सएप मैसेज डिलीवरी में समस्या

” कुछ स्थानों पर ओएफसी कटने से सेवाएं अस्थायी रूप से प्रभावित हुई थीं, लेकिन विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए केबल को जोड़ दिया गया है और अब सेवाएं सामान्य हो चुकी हैं।एस.एस. बर्थवाल- डीजीएम, बीएसएनएल

error: Content is protected !!