रामपुर में तमंचा और चोरी की 3 बाइक के साथ बदमाश गिरफ्तार, पुलिस चेकिंग में खुला बड़ा गैंग

रात की चेकिंग में पुलिस ने दबोचा आरोपी, 315 बोर तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद—चोरी की तीन बाइक भी मिलीं

लव इंडिया, रामपुर। पुलिस की सतर्कता ने एक बड़े अपराध का खुलासा कर दिया। देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को दबोच लिया, जिसके पास से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और चोरी की कई मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। यह पड़ोसी जनपद मुरादाबाद के मूंढापांडे थानाक्षेत्र का है।


🚨 कैसे पकड़ा गया आरोपी


पुलिस टीम रात में क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक युवक मोटरसाइकिल के साथ संदिग्ध हालत में खड़ा दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर युवक घबराय। भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। पूछताछ में इसने अपना नाम विशाल पुत्र प्रमोद निवासी ग्राम गणेश घाट थाना मुढापाण्डे जनपद मुरादाबाद उम्र 28 वर्ष बताया।


🔫 तलाशी में क्या मिला


जांच व तलाशी के दौरान आरोपी विशाल पुत्र प्रमोद के पास से 315 बोर का अवैध तमंचा, 2 जिंदा कारतूस, चोरी की मोटरसाइकिल (Hero HF Deluxe) बरामद हुई।


🏍️ पूछताछ में खुलासा—बड़ा चोरी गिरोह


पुलिस पूछताछ में आरोपी विशाल पुत्र प्रमोद ने चौंकाने वाले खुलासे किए। उसने कबूला कि उसने 3 मोटरसाइकिल चोरी कर छिपाकर रखी हैं। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर Hero Splendor Plus (UP32BK8580), Hero Splendor Plus (UK06AV6032) व एक अन्य बिना नंबर की बाइक भी बरामद कर लीं।


⚠️ पहले से दर्ज था केस


जांच में सामने आया कि बरामद बाइक पहले से चोरी के मामलों में दर्ज थीं। संबंधित थानों में इनके केस पहले से दर्ज थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अवैध हथियार रखने, चोरी
व आपराधिक गतिविधि जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया


📊 पुलिस का बयान


पुलिस के अनुसार क्षेत्र में अपराध पर लगाम लगाने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई से चोरी के गैंग पर बड़ा प्रहार हुआ है।

error: Content is protected !!