शिवसेना प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट व एसडीएम सदर का किया अभिनंदन

लव इंडिया, मुरादाबाद। शिवसेना के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को सिटी मजिस्ट्रेट युवराज सिंह एवं एसडीएम सदर अभय सिंह से मुलाकात कर उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर शिवसेना पदाधिकारियों ने दोनों अधिकारियों को पुष्पगुच्छ एवं शिव पुराण भेंट कर शुभकामनाएं दीं।मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जनहित एवं समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। शिवसेना पदाधिकारियों ने शहर में प्रशासन द्वारा किए जा रहे विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना करते हुए आमजन से जुड़े मुद्दों पर भी अपने सुझाव रखे।

जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि प्रशासन और सामाजिक संगठनों के बीच बेहतर समन्वय से जनसमस्याओं का प्रभावी समाधान संभव है। उन्होंने समाजहित में चलाए जा रहे अभियानों एवं धार्मिक-सामाजिक गतिविधियों की भी जानकारी अधिकारियों को दी। इस अवसर पर शिवसेना के अरुण ठाकुर, राहुल सिंह, आकाश सिंह, नीतीश, मयंक सैनी एवं पंकज पाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!