शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने मेयर विनोद अग्रवाल को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, तलवार और पगड़ी भेंट कर किया सम्मानित

मुरादाबाद। शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में शिवसेना पदाधिकारियों ने नगर निगम के कैंप कार्यालय पहुंचकर महानगर के मेयर विनोद अग्रवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर शिवसेना पदाधिकारियों ने उन्हें शॉल, तलवार और भगवा पगड़ी भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने मेयर विनोद अग्रवाल को जन्मदिन की बधाई देते हुए छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित कराने और इंपीरियल चौराहे का नाम बदलकर छत्रपति शिवाजी चौक रखने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

वीरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का व्यक्तित्व और उनके आदर्श समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी प्रतिमा की स्थापना और चौराहे का नामकरण उनके सम्मान से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर कमल सिंह राव, शिबू पांडे, आकाश सिंह, अरुण ठाकुर, अंकित, सरदार इंद्रजीत सिंह, शरद कपूर, पारस कपूर, राजेंद्र, नितेश और सुरेश सैनी सहित अन्य शिवसेना पदाधिकारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!