यूपी में अप्रैल में ही जून जैसी गर्मी: 40 जिलों में लू का अलर्ट, 28 अप्रैल से बारिश के संकेत

बांदा 46.6°C के साथ सबसे गर्म, लखनऊ में भी पारा 43°C; पश्चिमी विक्षोभ से जल्द मिल सकती है राहत

लव इंडिया, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अप्रैल के अंतिम सप्ताह में ही भीषण गर्मी ने जून जैसा अहसास करा दिया है। प्रदेश के पूर्वी से पश्चिमी हिस्सों तक तेज धूप और लू के थपेड़ों ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिल रहा है और लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। रविवार को बांदा प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरी तरफ, सोमवार को मुरादाबाद, बरेली, रामपुर में बेल्ट 40–41°C, मेरठ, सहारनपुर मंडल में 42–45°C, अलीगढ़ और आगरा मंडल में बेहद गर्म (43–45°C+) रहा।

इसके अलावा प्रयागराज में 45.7°C, अमेठी में 44.7°C और हमीरपुर में 44.2°C तापमान रिकॉर्ड किया गया। राजधानी लखनऊ में भी पारा 43°C तक पहुंच गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा।मौसम विभाग ने प्रदेश के करीब 40 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। विशेषज्ञों के अनुसार तेज धूप और शुष्क हवाओं के कारण हीटवेव की स्थिति बनी हुई है, जिससे खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बाहर काम करने वाले लोगों पर खतरा बढ़ गया है।

🔴 1. मुरादाबाद / बरेली / रामपुर बेल्ट
Day 1–2: तेज गर्मी (40–41°C)
Day 3: बादल + हल्की बारिश संभावना
Day 4–5: आंधी/गरज के साथ बारिश
Day 6–7: तापमान गिरकर 32–36°C

🔴 2. मेरठ / सहारनपुर मंडल
Day 1–2: लू + 42–45°C
Day 3–4: पश्चिमी विक्षोभ से बादल
Day 5: आंधी + हल्की बारिश
Day 6–7: गर्मी कम, लेकिन उमस बढ़ेगी
👉 यहां राहत मिलेगी लेकिन humidity बढ़ेगी

🔴 3. अलीगढ़ / आगरा मंडल
Day 1–2: बेहद गर्म (43–45°C+)
Day 3: बादल छाएंगे
Day 4–5: बारिश/गरज के साथ बौछार
Day 6–7: तापमान गिरकर ~35–38°C
👉 अभी “Very Hot” स्थिति बनी हुई �
WeatherBug

🌧️ सबसे बड़ा बदलाव (Important)

👉 28 अप्रैल से मौसम बदलेगा
पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव
बादल + बारिश
तापमान में 3–6°C गिरावट
👉 7वें दिन तक:
कई जगह Thunderstorm + बारिश

हालांकि, मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 28 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट आ सकती है और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि तापमान में गिरावट के बावजूद नमी बढ़ने से उमस का असर बना रह सकता है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने और लू से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।

⚠️ लू से बचाव के लिए जरूरी सलाह

दोपहर 12 से 4 बजे तक घर से बाहर निकलने से बचेंपर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थ लेंहल्के रंग के ढीले कपड़े पहनेंसिर को कपड़े या टोपी से ढककर रखें

http://www.induclay,comINDUSCLAY

LAUNCHING SOON!

error: Content is protected !!