मासिक धर्म स्वच्छता एवं बीमारियों से बचाव के बारे में छात्राओं को जागरूक किया

लव इंडिया, मुरादाबाद। विल्सोनिया डिग्री कॉलेज के एमएसडब्ल्यू MSW विभाग द्वारा सेल्फ फाउंडेशन के सहयोग से राजकीय हाई स्कूल, इस्लामनगर में हेल्थ एवं हाइजीन विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


इस कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूल के छात्र व छात्राओं को स्वास्थ्य और स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। विशेष रूप से व्यक्तिगत स्वच्छता, पोषण, मासिक धर्म स्वच्छता एवं बीमारियों से बचाव के उपायों पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को सेनेटरी पैड का वितरण भी किया गया, जिससे उनमें स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़े और वे स्वच्छ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित हों। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में राजकीय विद्यालय इस्लामनगर के साजिया व नरेश कुमार ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।


इस पहल की सराहना संस्थान के डायरेक्टर डॉ.आशीष संत राम, प्रशासन प्रमुख अविश रेवीश व कॉलेज की प्राचार्या डॉक्टर लाजमीत कौर ने की। उन्होंने इस प्रकार के सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों को अत्यंत आवश्यक बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने पर बल दिया।


इस कार्यक्रम में डॉक्टर सारिका खन्ना, वीना पाल, आकांक्षा सिंह जादौन की सक्रिय उपस्थिति रही व सभी शिक्षक गण उपस्थित रहे। साथ ही श्रीन संतराम एंपावरिंग लीव्स फाउंडेशन विभाग के प्रमुख कपिल सोपी, उमेश चन्द्र शर्मा का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ, जिसके लिए संस्थान द्वारा उनका आभार व्यक्त किया गया।


यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं समाज में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता फैलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। इस अवसर पर डॉक्टर संजय अग्रवाल डॉक्टर रविंद्र चौहान उपस्थित रहे।

http://www.induclay,comINDUSCLAY

LAUNCHING SOON!

error: Content is protected !!