RSS ने मुरादाबाद में हिंदू नववर्ष पर जगाई सनातन चेतना: एक दर्जन बस्तियों में पद संचलन व कार्यक्रम

लव इंडिया, मुरादाबाद। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने महानगर में सनातन संस्कृति और भारतीय नववर्ष के महत्व को लेकर व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहर की करीब एक दर्जन बस्तियों में पद संचलन, एकत्रीकरण और बौद्धिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को अपनी जड़ों से जोड़ने का प्रयास किया गया। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य भारतीय परंपराओं, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रभाव के पुनः स्मरण को जन-जन तक पहुंचाना रहा।


🔶 विभिन्न स्थानों पर हुए कार्यक्रम


महानगर के अलग-अलग क्षेत्रों में प्रमुख कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें मिलन विहार: महानगर प्रचार प्रमुख संजीव चौधरी, विजय निकेतन संघ कार्यालय: भगवानदास, राय बैंकट हॉल, साईं पुरम: संदीप (विभाग व्यवस्था प्रमुख), सामुदायिक केंद्र, प्रीत विहार: प्रमोद (महानगर सहकार्यवाह), अर्धनारीश्वर मंदिर, हिमगिरी: सुरेश ध्यानी, सरस्वती शिशु मंदिर, पाकबड़ा: ओम प्रकाश शास्त्री, शहनाई मंडप, चंद्र नगर: ब्रजमोहन (विभाग प्रचारक) और डिप्टी जगन्नाथ सिंह विद्यालय: रणवीर (बौद्धिक वक्ता) ने नेतृत्व किया।


🔴 भारतीय नववर्ष का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व


विभाग प्रचारक ब्रजमोहन ने कहा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा केवल नववर्ष नहीं, बल्कि भारतीय सभ्यता की आधारशिला है।
उन्होंने बताया कि इसी दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के लिए यह तिथि चुनी गई विक्रम संवत का आरंभ इसी दिन होता है। आर्य समाज की स्थापना भी इसी तिथि पर हुई और डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार का जन्म भी इसी पावन दिन हुआ।


🟡 संस्कृति और प्रकृति से जुड़ने का संदेश


महानगर प्रचार प्रमुख संजीव चौधरी ने कहा कि भारतीय कालगणना केवल समय मापने का साधन नहीं है, बल्कि यह हमें प्रकृति के साथ संतुलन में जीने की प्रेरणा देती है।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ वर्षभर में छह प्रमुख उत्सव मनाता है, जो सीधे राष्ट्रभाव और सांस्कृतिक चेतना से जुड़े हैं।


🌿 शताब्दी वर्ष में ‘पांच परिवर्तन’ का संदेश


ओम प्रकाश शास्त्री ने बताया कि संघ अपने शताब्दी वर्ष में समाज के बीच पांच प्रमुख विषयों सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, स्व का बोध, नागरिक कर्तव्य और पर्यावरण संरक्षण को लेकर कार्य कर रहा है


👥 पद संचलन में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक शामिल


कार्यक्रमों में विभाग संघ चालक सुरेन्द्र, महानगर संघ चालक डॉ. विनीत, विपिन, पवन जैन, प्रमोद जोशी, शरद जैन, निपेंद्र, राजेश, राजीव, आशुतोष, शानू, जितेंद्र, संजय, दिनेंद्र, भगवान दास, वरद, आदि सारस्वत, हरमोहन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों की भागीदारी रही।

error: Content is protected !!