महापौर विनोद अग्रवाल बोले- पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडुचेरी में भाजपा की जीत ने साबित किया नरेंद्र मोदी जन-जन के नायक

लव इंडिया, मुरादाबाद। भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडुचेरी में पार्टी को प्राप्त हुई प्रचंड विजय के उपलक्ष्य में भव्य रूप से बुद्धिविहार स्थित भाजपा कार्यालय पर जश्न मनाया गया।

इस अवसर पर पार्टी कार्यालय में मिष्ठान वितरण किया गया तथा ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक खुशी व्यक्त की। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर बधाई दी और पार्टी की ऐतिहासिक जीत का उत्सव मनाया। इस अवसर पर गिरीश भंडूला ने कहा कि यह विजय कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, समर्पण एवं संगठन की मजबूती का परिणाम है।

जिलाध्यक्ष आकाश पाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल में इतने वर्षों बाद पार्टी को मिली यह ऐतिहासिक सफलता कार्यकर्ताओं की निरंतर मेहनत और जनता के विश्वास को दर्शाती है। साथ ही असम में पुनः प्रचंड बहुमत की सरकार बनने पर उन्होंने प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया।

महापौर विनोद अग्रवाल कहा कि यह जीत देश की जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व, सुशासन और विकासपरक नीतियों पर अटूट विश्वास का प्रतीक है। साथ ही उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भी उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ पुनः कमल खिलाने का कार्य करेगी।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आकाश पाल, महानगर महामंत्री विशाल त्यागी, भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के संयोजक राजेश रस्तोगी, पार्षद कमल गुलाटी, पार्षद ज्योति बंसल, पार्षद पति हरदीप सिंह, पार्षद हेमा खत्री,अमित शर्मा,शम्मी भटनागर, धर्मेंद्र मिश्रा, नवदीप टंडन,अभिषेक चौबे, सुनीता शर्मा, निमित्त जायसवाल, अर्चित गुप्ता, दीक्षांत चौधरी, सोमपाल प्रजापति, गजेंद्र सिंह, कपिल गुप्ता, विजयलक्ष्मी पंडित, हेमराज सैनी, सिमरन कौर,अश्वनी शर्मा, वनिता मल्होत्रा, राजू कालरा आदि रहे।

इसके अलावा, चकित चौधरी, दीपक चौधरी, सतेंद्र, अभिषेक राठौर, अमन ठाकुर, बंटी सैनी, सुमित ठाकुर, हरिओम सैनी, उदित शर्मा, कपिल कुमार, अरुण पंडित, राजीव गुप्ता, गौरव श्रीवास्तव, नवीन चौधरी, राजेश गुप्ता, सिद्धार्थ शर्मा, राजीव शर्मा, राजेंद्र कश्यप, भरत टंडन, मनीष गुर्जर, सुनीता सैनी, पूर्णिमा खन्ना, कविता गुप्ता, सहित अनेक पदाधिकारी, पार्षदगण, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

error: Content is protected !!