TEDx TMU में बड़ी हस्तियों ने अदम्य साहस से लबरेज कहानियां कीं साझा
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में TEDx TMU 2026 में सैन्य नेतृत्व, सिनेमा, स्वास्थ्य सेवा, उद्यमिता, महिला सशक्तिकरण और युवा नेतृत्व सहित विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट प्रतिभाओं ने अपने अनुभवों, संघर्षों और सफलता की कहानियों से स्टुडेंट्स को किया प्रेरित

लव इंडिया मुरादाबाद। वायुसेना प्रमुख, एयर चीफ मार्शल सेवानिवृत बी.एस. धनोआ बोले, अनुशासन केवल आदेशों का पालन करना नहीं है, बल्कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्य के प्रति अडिग रहना है। शारीरिक कठिनाइयों, मानसिक दबाव और चुनौतीपूर्ण प्रशिक्षण ने उन्हें सिखाया, नेतृत्व पद से नहीं, बल्कि जिम्मेदारी निभाने के साहस से पैदा होता है। वर्ष 1999 का कारगिल युद्ध मेरे सैन्य जीवन की सबसे चुनौतीपूर्ण परीक्षाओं में से एक था। मैं भारतीय वायुसेना की अग्रिम पंक्ति की नंबर 17 स्क्वाड्रन (गोल्डन ऐरोस) का नेतृत्व कर रहा था। हमारे सामने ऊंचे पहाड़, अत्यंत कठिन भौगोलिक परिस्थितियां और दुश्मन की चुनौतियां थीं। एक सैनिक और एक सैन्य नेतृत्वकर्ता की असली पहचान यही है, वह चुनौतियों के बावजूद अपने लक्ष्य से पीछे नहीं हटता है। हर मिशन में तैयारी, टीमवर्क, तकनीकी दक्षता और सही समय पर लिया गया निर्णय बेहद महत्वपूर्ण था। कारगिल के उन अनुभवों ने उन्हें एक महत्वपूर्ण सबक दिया, युद्ध केवल हथियारों से नहीं जीते जाते, बल्कि साहस, रणनीति, विश्वास और टीम के सामूहिक प्रयास से जीते जाते हैं। आज जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं, तो मुझे महसूस होता है कि जीवन का हर प्रशिक्षण, हर चुनौती और हर कठिन परिस्थिति हमें आने वाली बड़ी जिम्मेदारियों के लिए तैयार करती है। मैं आज के युवाओं से यही कहना चाहूंगा कि अपने सपनों को बड़ा रखिए, अनुशासन को अपनी ताकत बनाइए और असफलताओं से घबराइए मत।
एयर चीफ मार्शल सेवानिवृत बीएस धनोआ बोले, युद्ध केवल हथियारों से नहीं जीते जाते, बल्कि साहस, रणनीति, विश्वास और टीम के सामूहिक प्रयास भी जरूरी

पूर्व एयर चीफ मार्शल तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के ऑडी में आयोजित TEDx TMU2026 में बतौर ख़ास मेहमान बोल रहे थे। TEDx TMU में रिटायर्ड एडमिरल आर. हरि कुमार कृष्णन, भारतीय सेना के पूर्व अधिकारी एवम् अभिनेता मेजर मोहम्मद अली शाह, क्राइम पेट्रोल में पुलिस अधिकारी के प्रभावशाली किरदारों से विशेष पहचान बनाने वाले श्री गुलशन पांडेय, हेल्थकेयर उद्यमी, एंजेल निवेशक और फोर्ब्स 30 अंडर 30 एशिया से सम्मानित डॉ. सार्थक बख्शी, मिस इंडिया इंटरनेशनल 2019 और मिस ग्लेक्सी क्वीन इंडिया सरीखे खिताबों से सम्मानित, क्लिनिकल बायोकेमिस्ट, उद्यमी और सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती सिद्धि सोमानी जोहरी के संग-संग वीसी प्रो. वीके जैन, डीन अकेडमिक्स प्रो. मंजुला जैन आदि की भी उल्लेखनीय मौजूदगी रही।
इससे पूर्व इन अतिथियों की गरिमामयी मौजूदगी में रंग-बिरंगे गुब्बारे और शांति के प्रतीक कबूतर उड़ाकर कॉलेज ऑफ नर्सिंग के ब्रहममहोत्सव का भी पवेलियन में शंखनाद किया। इससे पूर्व दीप प्रज्ज्वलन के संग कार्यक्रम का शंखनाद हुआ। इस मौके पर टीएमयू के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर श्री अक्षत जैन की गरिमामयी उपस्थिति रही। TEDx TMU के प्रारम्भ होने से पूर्व सभी मेहमानों ने कुलाधिपति श्री सुरेश जैन और जीवीसी श्री मनीष जैन से शिष्टाचार भेंट की।
स्वयं का मूल्यांकन अपनी सोच, दृष्टिकोण और दृढ़ संकल्प के आधार पर करें, टीएमयू के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर अक्षत जैन

टीएमयू के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर श्री अक्षत जैन ने कहा, हर अनिश्चितता से भरे व्यक्ति के भीतर एक सपना होता है। कई बार व्यक्ति स्वयं भी अपने सपनों को पूरी तरह समझ नहीं पाता। आपके विचार महत्वपूर्ण हैं। आपके सवाल भी महत्वपूर्ण हैं। आपकी महत्वाकांक्षाएँ महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने युवाओं को सलाह दी, अपने लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ने के लिए किसी की अनुमति का इंतजार न करें। TEDx TMU में शिरकत करने आए मेहमानों को लेकर बोले, ये अनुकरणीय हस्तियां हैं, जो बड़े व्यवसाय खड़े कर चुके हैं। पर्दे पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। ऐसे शोध कर चुके हैं, जिनके माध्यम से उन्होंने उन चुनौतियों पर विजय प्राप्त की है, जो कभी असंभव प्रतीत होती थीं। साथ ही स्टुडेंट्स को ताकीद किया, वे अपनी तुलना दूसरों की उपलब्धियों और पदवियों से न करें। स्वयं का मूल्यांकन अपनी सोच, दृष्टिकोण और दृढ़ संकल्प के आधार पर करें। मंच पर मौजूद प्रत्येक व्यक्ति कभी एक विद्यार्थी था। हर स्टुडेंट ने अपने जीवन में अनिश्चितताओं और चुनौतियों का सामना किया है।TEDx एक ऐसा मंच है, जो विचारों को नई दिशा देने और लोगों को प्रेरित करने की क्षमता रखता है। आज हम ऐसे वक्ताओं के विचारों और अनुभवों को संजीदगी से सुनेंगे। इसमें मीडिया, कला और कहानी कहने की कला जैसे विषय शामिल हैं। यह मंच अपने विचारों, अनुभवों और रचनात्मकता को साझा करने का अवसर प्रदान करता है। आज के वक्ताओं की कहानियाँ हमें यह समझाती हैं, नेतृत्व केवल शक्ति या पद तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रेरणा, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प का भी प्रतीक है।TEDx में प्रस्तुत विचार लोगों को अपने आसपास की दुनिया को एक अलग नजरिये से देखने, सोचने और आत्ममंथन करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। ज्म्क्ग एक महत्वपूर्ण आयोजन है। साथ ही बोले, शिक्षा का उद्देश्य केवल छात्रों को तैयार करना नहीं है, बल्कि उन्हें बेहतर इंसान बनाने के लिए भी है।
युवा जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित करें, चुनौतियों को अवसर के रूप में देखें और टीम के साथ आगे बढ़ना सीखेंः रिटायर्ड एडमिरल आर. हरि कुमार कृष्णन

रिटायर्ड एडमिरल आर. हरि कुमार कृष्णन बोले, समुद्र की विशाल लहरों के बीच जब कोई युद्धपोत आगे बढ़ता है, तब कमांडर की जिम्मेदारी केवल जहाज को दिशा देना नहीं होती, बल्कि उस पर सवार प्रत्येक अधिकारी और नाविक के जीवन, राष्ट्र की समुद्री सुरक्षा और मिशन की सफलता सुनिश्चित करना भी होती है। ऐसे समय में नेतृत्व, अनुशासन, धैर्य और सही निर्णय लेने की क्षमता की वास्तविक परीक्षा होती है। उनके कार्यकाल में स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत का नौसेना में कमीशन होना भारत की आत्मनिर्भरता और समुद्री सामर्थ्य की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि रही है। किसी भी राष्ट्र की वास्तविक शक्ति केवल उसके संसाधनों में नहीं, बल्कि उसके लोगों के आत्मविश्वास, सामूहिक प्रयास और नेतृत्व की दूरदर्शिता में निहित होती है। उन्होंने युवाओं से कहा, जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित करें, चुनौतियों को अवसर के रूप में देखें और टीम के साथ आगे बढ़ना सीखें, क्योंकि एक अच्छा नेतृत्वकर्ता वह नहीं होता, जो केवल स्वयं आगे बढ़े, बल्कि वह होता है, जो अपने साथ पूरी टीम को सफलता की ओर लेकर चले। समुद्र की गहराई हो या जीवन की चुनौतियां, सफलता उन्हीं को मिलती है, जिनका संकल्प अडिग और दृष्टिकोण दूरदर्शी होता है।
कठिन परिस्थितियों में भी आत्मविश्वास, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ चुनौती का सामना संभवः पूर्व मेजर मोहम्मद अली शाह

भारतीय सेना के पूर्व अधिकारी एवम् अभिनेता मेजर मोहम्मद अली शाह ने पूछा, कभी आपने सोचा है, एक सैनिक के जीवन में सबसे बड़ी चुनौती क्या होती है? केवल सीमा पर दुश्मन का सामना करना या हर परिस्थिति में अपने कर्तव्य और संकल्प पर अडिग रहना? भारतीय सेना में रहते हुए उन्होंने एलओसी और पूर्वोत्तर भारत जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में सेवा की है। वर्ष 2003 से 2008 तक सेना की आर्टिलरी रेजिमेंट और असम राइफल्स में कार्य करते हुए अनुशासन, साहस और टीम भावना का महत्व करीब से अनुभव किया। सेना से जुड़ी चुनौतियों और अनुभवों ने मेरे जीवन को नई दिशा दी। इसके बाद अभिनय और मीडिया के क्षेत्र में भी काम करने का अवसर मिला। हैदर, एजेंट विनोद, यारा जैसी फिल्मों और अवरोध जैसी वेब सीरीज के माध्यम से मैंने अपनी एक अलग पहचान बनाई। आज TEDx TMU के मंच से मैं अपने अनुभव साझा करना चाहता हूं, जीवन में परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन हों, आत्मविश्वास, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ हर चुनौती का सामना किया जा सकता है। याद रखिए असली जीत केवल मंजिल हासिल करना नहीं, बल्कि हर चुनौती से सीखते हुए आगे बढ़ना है।
ज्म्क्ग ज्डन् से स्टुडेंट्स को मिलेगी अपने सपनों को पहचानने और साकार करने की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणाः एक्टर गुलशन पांडेय

क्राइम पेट्रोल में पुलिस अधिकारी के प्रभावशाली किरदारों से विशेष पहचान बनाने वाले श्री गुलशन पांडेय ने स्टुडेंट्स के संग अपने अनुभवों, चुनौतियों और अब तक के सफर को साझा किया। गुलशन पांडेय वांटेड, पीके, वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा, मांझीः द माउंटेन मैन और गुंजन सक्सेनाः द कारगिल गर्ल सरीखी फिल्मों में काम कर चुके हैं। वर्ष 2026 की आध्यात्मिक फिल्म हनुमान अंश में भी उनकी भूमिका उल्लेखनीय रही है। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए अभिनय के क्षेत्र में निरंतर सीखने, कठिन परिश्रम, आत्मविश्वास और धैर्य के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपने अनुभवों से बताया, सफलता के लिए प्रतिभा के साथ अनुशासन, समर्पण और लगातार प्रयास करना भी आवश्यक है। TEDx TMU का यह सत्र स्टुडेंट्स को अपने सपनों को पहचानने और उन्हें साकार करने की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देने वाला है।
सफल उद्यम की नींव केवल एक अच्छे विचार पर नहीं, बल्कि समस्या की सही पहचान, नवाचार, दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास पर आधारितः डॉ. सार्थक बख्शी

हेल्थकेयर उद्यमी, एंजेल निवेशक और फोर्ब्स 30 अंडर 30 एशिया से सम्मानित डॉ. सार्थक बख्शी ने स्टुडेंट्स के संग उद्यमिता, नवाचार और स्टार्टअप निर्माण से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। रिसा आईवीएस के संस्थापक एवम् सीईओ और नियोस एंजल्स के सह-संस्थापक डॉ. बख्शी ने प्रजनन स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, हेल्थकेयर क्षेत्र में तकनीकी नवाचार और नए उद्यमों को प्रोत्साहित करने के अपने सफर पर प्रकाश डाला। वह 30 से अधिक स्टार्टअप में निवेश एवम् मार्गदर्शन से भी जुड़े हैं। उन्होंने बताया, किसी भी सफल उद्यम की नींव केवल एक अच्छे विचार पर नहीं, बल्कि समस्या की सही पहचान, नवाचार, दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास पर आधारित होती है। उन्होंने युवाओं को नए विचारों के साथ आगे आने, जोखिमों से सीखने और समाज की वास्तविक आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर उद्यम विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
सशक्त महिला केवल अपना भविष्य नहीं बनाती, बल्कि समाज के भविष्य को भी नई दिशा देती हैः सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती सिद्धि सोमानी जोहरी
मिस इंडिया इंटरनेशनल 2019 और मिस ग्लेक्सी क्वीन इंडिया सरीखे खिताबों से सम्मानित, क्लिनिकल बायोकेमिस्ट, उद्यमी और सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती सिद्धि सोमानी जोहरी ने महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक बदलाव के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा किए। नारी प्रोजेक्ट की सह-संस्थापक और सार्क यूथ काउंसिल के इंडिया चैप्टर की अध्यक्ष के रूप में वह महिला नेतृत्व और युवा सहभागिता को बढ़ावा देने से जुड़ी हैं। उन्होंने अपने संबोधन में आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और सामाजिक जिम्मेदारी को व्यक्तिगत सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया। उन्होंने युवाओं, विशेषकर महिलाओं को अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखने, रूढ़ियों से आगे बढ़ने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। उनका मानना है, सशक्त महिला केवल अपना भविष्य नहीं बनाती, बल्कि समाज के भविष्य को भी नई दिशा देती है।
कार्यक्रम में प्रो. सुशील कुमार सिंह, प्रो. एसपी सुभाषिनी, असिस्टेंट डायरेक्टर अकेडमिक्स डॉ. नेहा आनन्द, डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. वरुण कुमार, डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा, डॉ. महेश सिंह, डॉ. नीलम चौहान, डॉ. नम्रता जैन के संग-संग एग्रीकल्चर कॉलेज, फिजियोथेरेपी, फार्मेसी, टिमिट नर्सिंग कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, सीसीएसआईटी, डेंटल कॉलेज की फैकल्टीज़ और स्टुडेंट्स आदि मौजूद रहे।
- TEDx TMU में बड़ी हस्तियों ने अदम्य साहस से लबरेज कहानियां कीं साझा
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में TEDx TMU 2026 में सैन्य नेतृत्व, सिनेमा, स्वास्थ्य सेवा, उद्यमिता, महिला सशक्तिकरण और युवा नेतृत्व सहित विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट प्रतिभाओं ने अपने अनुभवों, संघर्षों और सफलता की कहानियों से स्टुडेंट्स को किया प्रेरित लव इंडिया मुरादाबाद। वायुसेना प्रमुख, एयर चीफ मार्शल सेवानिवृत बी.एस. धनोआ बोले, अनुशासन केवल आदेशों का पालन… - आजम खान का छलका जेल का दर्द, बोले- दिल चाहता था छह महीने अखिलेश यादव भी जेल आ जाएं, जानें वजह
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने जेल में बिताए अपने कठिन दिनों को याद करते हुए ऐसा बयान दिया, जिसकी राजनीतिक गलियारों में चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि जेल में रहते हुए कई बार उनका दिल चाहता था कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी छह महीने के लिए जेल आ… - गंगा मेले से पहले शिवसैनिकों ने संभाली सफाई की जिम्मेदारी, रामगंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान
गंगा में गिर रहे नालों और औद्योगिक इकाइयों के गंदे पानी पर जताई चिंता, अधिकारियों से वार्ता के बाद फिलहाल टाला आमरण अनशन इंडिया मुरादाबाद। गंगा मेले से पहले घाटों पर स्वच्छता व्यवस्था को लेकर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने पहल करते हुए कटघर स्थित अटल घाट के पास रामगंगा क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। शिवसेना जिला… - कला और संस्कृति से ही मजबूत समाज का निर्माण, युवाओं को सकारात्मक दिशा देती हैं रचनात्मक गतिविधियां
चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में श्री सत्य सनातन चित्रकला प्रदर्शनी का शुभारंभ, डॉ. मंजेश राठी ने युवा चित्रकारों की प्रतिभा को सराहा मुरादाबाद। कला, संस्कृति और रचनात्मक गतिविधियां केवल अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि इनके जरिए समाज में सकारात्मक सोच, संवेदनशीलता और आपसी समरसता को भी बढ़ावा मिलता है। आज की… - बिसलेरी के पानी पर FSSAI की बड़ी कार्रवाई, दो लैब जांच में नमूना असुरक्षित; क्या आपके शहर में बिक रही बोतलों की भी होगी जांच?
कंपनी के परिसर से लिया गया था पानी का नमूना, पहली जांच में ब्रोमेट निर्धारित सीमा से अधिक मिला; अपील के बाद दूसरी प्रयोगशाला ने PAHs की मौजूदगी बताई लव इंडिया, नई दिल्ली। बोतलबंद पानी को आमतौर पर सुरक्षित पेयजल का विकल्प मानकर इस्तेमाल किया जाता है। रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, अस्पताल, होटल, दुकानों और… - गवां के श्रीश्याम सरकार आश्रम में धूमधाम से मना बाबा श्याम का जन्मोत्सव
लव इंडिया संभल। गवां कस्बा में स्थित श्री श्याम सरकार आश्रम पर बाबा श्याम के जन्मोत्सव के उपलक्ष में बड़े ही धूमधाम से जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य यजमान शिव वर्मा सुपौत्र देवेंद्र कुमार उर्फ पिंटू वर्मा रहे। लक्ष्य ज्वेलर्स एंड बैंकर्स के स्वामी पिंटू वर्मा लक्ष्य आदि ने परिवार सहित… - ‘बेंच नहीं तो वोट नहीं’ के नारे के साथ मुरादाबाद में अधिवक्ताओं की न्याय यात्रा, पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की मांग तेज
लव इंडिया, मुरादाबाद। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद हाईकोर्ट की बेंच स्थापित करने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने एक बार फिर आंदोलन तेज कर दिया है। हाईकोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर शनिवार को दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी मुरादाबाद के तत्वावधान में अधिवक्ताओं ने न्याय यात्रा निकालकर प्रदर्शन किया। इस… - मां की अर्थी को कंधा देते भावुक हुए CM योगी आदित्यनाथ, पंचूर गांव से हरिद्वार के लिए निकली अंतिम यात्रा
उत्तराखंड/लखनऊ। जिस मां ने कभी अपने बेटे को गोद में उठाकर दुनिया दिखाई, उसकी उंगली पकड़कर चलना सिखाया और जीवन के शुरुआती कदमों में सहारा दिया, आज उसी मां को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने कंधे पर उठाकर अंतिम विदाई दी। मां और बेटे के रिश्ते का यह भावुक दृश्य जिसने भी… - 1994 में बेटा बना संन्यासी, मां ने नहीं छोड़ी उम्मीद; मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सावित्री देवी के रिश्ते की भावुक कहानी
बचपन में अजय के नाम से पुकारती थीं मां, संन्यास के बाद वर्षों तक मुलाकातों का इंतजार; 2022 में पांच साल बाद जब घर पहुंचे योगी तो मां के चरणों में झुक गया मुख्यमंत्री का सिर लव इंडिया, पंचूर। एक मां के लिए उसका बेटा चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो जाए, वह हमेशा… - तुरैहा समाज को SC प्रमाणपत्र जारी करने की मांग, VIP ने निकाला जुलूस; 2027 चुनाव से पहले आरक्षण नहीं मिला तो भाजपा को वोट न देने की चेतावनी
लव इंडिया, मुरादाबाद। विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. रामेश्वर दयाल तुरैहा (एड.) के नेतृत्व में अंबेडकर पार्क (सिविल लाइंस) से जिलाधिकारी कार्यालय तक जुलूस निकालकर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया गया। ज्ञापन में तुरैहा जाति के लोगों को अनुसूचित… - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 91 वर्ष की उम्र में पैतृक गांव पंचूर में ली अंतिम सांस
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में शोक की लहर, मुख्यमंत्री के भाई ने की निधन की पुष्टि; मां के निधन की खबर से परिवार और समर्थकों में शोक पंचूर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 को 91 वर्ष की उम्र में निधन हो… - TMU में प्रो. सोनल बोलीं, Antimicrobial resistance एक गंभीर वैश्विक स्वास्थ्य चुनौती
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के मेडिकल कॉलेज एवम् रिसर्च सेंटर के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की ओर से विश्व एंटीमाइक्रोबियल जागरूकता सप्ताह के तहत एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस पर सीएमई में माइक्रोबायोलॉजी रिपोर्ट से सटीक उपचार पर जोर लव इंडिया मुरादाबाद। मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज, दिल्ली के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की एचओडी प्रो. सोनल सक्सेना ने कहा, माइक्रोबायोलॉजी लैब रिपोर्ट केवल… - टीएमयू के फिजियोथेरेपी छात्रों ने मिशन मुस्कान से असहायों के चेहरे खुशियों से किए लबरेज़
लव इंडिया मुरादाबाद तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के फिजियोथेरेपी विभाग की ओर से सामाजिक सरोकारों से जुड़े मिशन मुस्कान के तहत स्टुडेंट्स एवम् फैकल्टी सदस्यों ने खुला बाल आश्रय गृह, मुरादाबाद पहुंचकर बच्चों के संग खुशियां साझा कीं। आश्रय गृह में बच्चों को चॉकलेट, फल, कपड़े, खिलौने, नोटबुक, चार्ट वितरित किए गए। साथ ही खेलकूद… - 24 कोसीय संभल तीर्थ परिक्रमा का पुनर्जागरण हिंदू जागृति मंच की समाज को अनुपम भेंट: भारत सिंह यादव
लव इंडिया संभल। गायत्री परिवार एवं गायत्री महिला मंडल ने संयुक्त रूप से संभल तीर्थ परिक्रमा में लगे नींव के पत्थरों को समारोह पूर्वक सम्मानित किया गया। चंदौसी रोड पर स्थित गायत्री सेवा आश्रम में संभल की भूली बिसरी परंपरा को संभल तीर्थ परिक्रमा के रूप में पुर्नजागृत करने वाले हिंदू जागृति मंच के कर्मठ… - मां कैला देवी धाम से निकली हरिहर मंदिर पदयात्रा पुलिस ने रोकी, 500 मीटर चलने के बाद वापस लौटी यात्रा
संजीव गुप्ता, लव इंडिया, संभल। अंतरराष्ट्रीय हरिहर सेना की ओर से प्रस्तावित हरिहर मंदिर पदयात्रा को गुरुवार 19 नवंबर को पुलिस प्रशासन ने मां कैला देवी धाम से करीब 500 मीटर की दूरी पर रोक दिया। पदयात्रा सुबह 9 बजे धाम से शुरू हुई थी। पुलिस की ओर से यात्रा रोके जाने पर आयोजकों और… - नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के घर की कुर्की का आदेश, 2018 के मारपीट मामले में अदालत में नहीं हुए पेश
गाजियाबाद MP-MLA कोर्ट की कार्रवाई से बढ़ीं मुश्किलें, अधिवक्ता ने मांगी थी पेशी से छूट; सांसद ने AIMIM गठबंधन को लेकर सरकार पर लगाए राजनीतिक प्रतिशोध के आरोप गाजियाबाद। नगीना लोकसभा क्षेत्र से सांसद और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। गाजियाबाद की विशेष MP-MLA… - TMU News: नर्सिंग कॉलेज में पुस्तक प्रदर्शनी का शुभारम्भ
लव इंडिया मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ नर्सिंग में नॉलेज रिसोर्स सेंटर – केंद्रीय पुस्तकालय की ओर से पुस्तकालय सप्ताह 2026 का शुभारंभ दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी के संग हुआ,जिसका उदघाटन डीन नर्सिंग डॉ. एसपी सुभाषिनी ने किया! उन्होंने छात्रों को डिजिटल युग के बावजूद बुक्स की उपयोगिता के महत्व के बारे में… - नए चौकी इंचार्ज ने संभाली कमान, जाम से निजात दिलाने के लिए सड़क पर उतरी सराय तरीन पुलिस
सराय तरीन (संभल)। हयातनगर थाना क्षेत्र की सराय तरीन पुलिस चौकी में नए चौकी इंचार्ज योगेश कुमार ने पदभार संभालते ही यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। बुधवार को पुलिस टीम ने चौकी से रिक्शा स्टैंड तक सड़क पर खड़े दोपहिया वाहनों और बैटरी रिक्शों के खिलाफ कार्रवाई की। सड़क पर… - निषाद-मल्लाह को SC दर्जा दिलाने के लिए मंत्री संजय निषाद ने किया हाईवे जाम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना
महाराजगंज में अधिकार महासम्मेलन के बाद सड़क पर उतरे कैबिनेट मंत्री, पंकज चौधरी से फोन पर हुई बातचीत; मुख्यमंत्री के साथ प्रस्तावित बैठक में उठेगा आरक्षण का मुद्दा लव इंडिया, महाराजगंज। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले निषाद समाज को अनुसूचित जाति (SC) का दर्जा दिलाने की मांग ने एक बार फिर… - चिकित्सा प्रतिपूर्ति के दावों में ऑफलाइन व्यवस्था बहाल करने की मांग, पेंशनर्स ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
मुरादाबाद। सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावों के निस्तारण में आ रही परेशानियों को लेकर संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद जिला इकाई ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। समिति ने मांग की कि ऑनलाइन प्रक्रिया के साथ-साथ पेंशनभोगियों के लिए पहले की तरह ऑफलाइन व्यवस्था भी लागू रखी जाए। इस संबंध में… - बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर मुरादाबाद में शिवसेना ने किए श्रद्धांजलि कार्यक्रम, हिंदुत्व की रक्षा का लिया संकल्प
मुरादाबाद। हिंदू हृदय सम्राट और शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर शिवसेना मुरादाबाद की ओर से जिले की विभिन्न तहसीलों और महानगर के अलग-अलग क्षेत्रों में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान शिवसैनिकों ने बालासाहेब ठाकरे के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके विचारों को घर-घर तक पहुंचाने का… - कानपुर देहात में 17 से 24 नवंबर तक होगा भव्य धार्मिक आयोजन, साध्वी निरंजन ज्योति करेंगी श्रीमद्भागवत कथा
लव इंडिया मुरादाबाद। धर्म, अध्यात्म और सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार को समर्पित एक भव्य धार्मिक आयोजन उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात स्थित अखंड परमधाम आश्रम, मुक्तानगर में आयोजित किया जा रहा है। 17 नवंबर से 24 नवंबर 2026 तक चलने वाले इस आयोजन में भक्ति योग वेदांत संत सम्मेलन, श्रीमद्भागवत कथा, शतचंडी महायज्ञ एवं सामूहिक… - मुरादाबाद बार एसोसिएशन की एल्डर्स कमेटी के नए चेयरमैन बने विजय गुप्ता एडवोकेट
मुरादाबाद। दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी मुरादाबाद की कार्यकारिणी ने वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व अध्यक्ष विजय गुप्ता एडवोकेट को एल्डर्स कमेटी का नया चेयरमैन नियुक्त किया है। 17 नवंबर 2026 को कार्यकारिणी कक्ष में हुई बैठक में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया। उनके नेतृत्व में आगामी बार चुनाव पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ… - बालासाहेब ठाकरे की 14वीं पुण्यतिथि पर मुरादाबाद मंडल में श्रद्धांजलि सभाएं, शिवसैनिकों ने लिया विचारों पर चलने का संकल्प
मुरादाबाद। शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे की 14वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शिवसेना मुरादाबाद मंडल की ओर से मंडल के विभिन्न जनपदों में तहसील स्तर पर श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया गया। इस दौरान शिवसैनिकों और पदाधिकारियों ने बालासाहेब ठाकरे के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने… - टीएमयू में एक्सपर्ट्स ने गहनता से साझा किए एनेस्थीसिया के सुरक्षित एंड आधुनिक तौर-तरीके
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर की ओर से अल्ट्रासाउंड-गाइडेड कैडेवरिक नर्व ब्लॉक वर्कशॉप में देश के प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थानों के एक्सपर्ट्स- डॉ. अंशुमान मिश्रा, डॉ. आशीष कुमार, डॉ. मनीष जैन, डॉ. सुधीर सिंह, डॉ. श्वेता, डॉ. नीलकमल, डॉ. निधि कुमार, डॉ. देबायन आदि ने दिया प्रशिक्षण, सुरक्षित एवम् सटीक नर्व ब्लॉक… - संभल में लव इंडिया के जिला प्रभारी संजीव गुप्ता समेत कई पत्रकारों का सम्मान
लव इंडिया, संभल। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर इतिहास संकलन समिति एवं हिंदू जागृति मंच के संयुक्त तत्वावधान में पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। गॉड लवर्स पॉइंट पर आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न समाचार पत्रों और टीवी चैनलों से जुड़े 95 पत्रकारों एवं मीडिया कर्मियों को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने पत्रकारों… - लंबी छलांगः वैश्विक निबंध प्रतियोगिता मेंटीएमयू के पांच स्टुडेंटस ने दी दमदार दस्तक
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डवलपमेंट- सीटीएलडी की मेहनत लाई रंग, सीसीएसआईटी, सीओई और फार्मेसी कॉलेज के पांच स्टुडेंट्स को लेखन में मिली वैश्विक पहचान, मोनोमौसुमी पब्लिकेशन्स की ओर से मुख्य रूप से हिंदी, अंग्रेजी और बंगाली भाषाओं में लेखन प्रतियोगिताओं का होता है आयोजन लव इंडिया, मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी,… - BJP मोर्चों के नवनियुक्त जिला अध्यक्षों व टीम का भव्य स्वागत, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ गहन मंथन
लव इडिया, संभल। आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, संभल पर संगठन के सभी मोर्चों के जिला अध्यक्षों एवं उनकी नवनियुक्त टीम के सम्मान में एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इसके उपरांत आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों एवं सांगठनिक सुदृढ़ीकरण को लेकर एक अति-महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश… - संभल में सपा ने मनाई वीरांगना ऊदा देवी पासी की पुण्यतिथि
लव इंडिया संभल । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार आज जिला संभल में समाजवादी पार्टी द्वारा वीरांगना ऊदा देवी पासी की पुण्यतिथि मनाई गई। जिला कार्यालय सभल पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वीरांगना ऊदा देवी पासी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि… - आरक्षण नहीं तो भाजपा को वोट नहीं! कश्यप, केवट, तुरैहा, निषाद सहित 17 जातियों के लोगों ने गंगाजल हाथ में लेकर लिया संकल्प
उमेश लव, लव इंडिया, मुरादाबाद। भगवान श्रीराम की नैया पार लगाने वाले निषाद समाज और कश्यप, तुरैहा सहित 17 जातियों के आरक्षण का मुद्दा अब राजनीतिक रूप लेता दिखाई दे रहा है। विकासशील इंसान पार्टी (VIP) की दिल्ली रोड स्थित सर्किट हाउस में हुई बैठक में भाजपा को लेकर बड़ा ऐलान किया गया। बैठक में… - संभल में 24 कोसी परिक्रमा और फेरी मेले से भक्तिमय हुआ माहौल, सूर्यकुंड तीर्थ पर भव्य महाआरती और दीप यज्ञ
संभल। कल्कि नगरी संभल में दीपावली के दूसरे दिन से शुरू होने वाले पारंपरिक फेरी मेले और 24 कोसी परिक्रमा के चलते धार्मिक उत्साह चरम पर है। रविवार, 15 नवंबर को विभिन्न प्राचीन तीर्थस्थलों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही और पूजा-अर्चना से पूरा नगर भक्तिमय नजर आया। इस धार्मिक आयोजन के अंतिम पड़ाव सूर्यकुंड तीर्थ पर… - श्री बालाजी ज्ञान ज्योति संस्थान में हर्षोल्लास से मनाया गया बाल दिवस, खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया उत्साह
संभल। हल्लू सराय स्थित श्री बालाजी ज्ञान ज्योति संस्थान में 14 नवंबर को बाल दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक शर्मा, विकास कुमार वर्मा एवं समस्त स्टाफ ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर और माल्यार्पण करके किया।… - रामगंगा घाट पर शिवसेना ने शुरू किया गंगा स्वच्छता अभियान, गायत्री मंत्र जाप के साथ लिया सफाई का संकल्प
मुरादाबाद। शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के निर्देश पर शिवसेना के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कटघर स्थित रामगंगा घाट पर गंगा स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में गंगाजल लेकर गायत्री मंत्र का जाप किया और रामगंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान शिवसेना जिला… - वंश गोपाल मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, घंटों चला विशाल भंडारा; दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी
संभल और आसपास के क्षेत्रों के साथ अलीगढ़ व चंदौसी से भी पहुंचे भक्त, समाजसेवी दीपा वार्ष्णेय, बंटी और अजय ने साथियों के साथ संभाली सेवा की जिम्मेदारी संभल। धार्मिक आस्था और सेवा भावना का अनूठा संगम उस समय देखने को मिला, जब वंश गोपाल मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर… - 20 साल पहले संभल तीर्थ परिक्रमा को पुनर्जीवित करने वाले 17 ‘नींव के पत्थरों’ का होगा सम्मान, 19 नवंबर को समारोह
वर्ष 2006 में दो दिवसीय पैदल परिक्रमा कर शुरू की थी धार्मिक परंपरा को पुनर्जीवित करने की पहल, इतिहास संकलन समिति की बैठक में लिया गया निर्णय संभल। संभल की धार्मिक और आध्यात्मिक परंपराओं को पुनर्जीवित करने में योगदान देने वाले 17 लोगों को अब विशेष सम्मान दिया जाएगा। वर्ष 2006 में विलुप्तप्राय हो चुकी… - संभल के Kshemnath मंदिर में पहली बार भव्य महाआरती, दीपों की रोशनी से जगमगाया मंदिर परिसर; उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
संतों और धर्माचार्यों के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई महाआरती, समाजसेवी दीपा वार्ष्णेय और पूनम शुक्ला सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया भाग संभल, 13 नवंबर 2026। संभल नगर के प्रसिद्ध क्षेमनाथ मंदिर में शुक्रवार को पहली बार भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था और उत्साह से परिपूर्ण इस आयोजन… - TMU News: मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण में सिखाए छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन, कॉलेज ऑफ नर्सिंग, कॉलेज ऑफ फार्मेसी, कॉलेज ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज, कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स, फिजियोथेरेपी विभाग में मासिक धर्म स्वच्छता, स्वास्थ्य, आत्मरक्षा, डिजिटल जागरूकता, कानूनी अधिकारों, सामाजिक समानता एवम् सांस्कृतिक सहभागिता पर भी छात्राओं और महिलाओं को दिए टिप्स लव इंडिया मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार… - Pharmacist Protest: आखिर क्या हैं फार्मासिस्टों की सात बड़ी मांगें? मुरादाबाद में धरने के बाद अब 20 नवंबर को लखनऊ में प्रदर्शन, आंदोलन तेज करने की चेतावनी
वेतन विसंगति दूर करने से लेकर पदनाम परिवर्तन, पदोन्नति और नुस्खा लिखने का अधिकार देने की मांग; शासन की उदासीनता से नाराज फार्मासिस्टों ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन मुरादाबाद, 13 नवंबर 2026। उत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत फार्मासिस्ट अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन की राह पर हैं। वेतन विसंगति,… - 65 साल तक न्याय की राह में समर्पित रहे आर.के. गुप्ता, बार और बेंच ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
लव इंडिया मुरादाबाद। न्यायिक क्षेत्र में करीब 65 वर्षों तक अपनी सेवाएं देने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता रविंद्र कुमार गुप्ता (आर.के. गुप्ता) को गुरुवार को बार और बेंच की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। न्याय भवन में आयोजित फुलकोर्ट रेफरेंस में न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं ने उन्हें याद करते हुए उनके सरल स्वभाव, ईमानदारी,… - टीएमयू और फोर्टिस हेल्थकेयर के बीच एमओयू
लव इंडिया मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद और फोर्टिस हेल्थकेयर लिमिटेड के बीच स्टुडेंट्स को हाई लेवल इंडस्ट्री ट्रेनिंग, प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस एवम् रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने को लेकर एमओयू साइन हुआ है। टीएमयू की ओर से डीन एकेडमिक प्रो. मंजुला जैन और फोर्टिस हेल्थकेयर लिमिटेड की ओर से टैलेंट एक्विजिशन एंड क्लिनिकल एंगेजमेंट के… - संभल तीर्थ परिक्रमा अर्थात अनादि परंपरा का पुनर्जागरण
लव इंडिया संभल। संभल तीर्थ परिक्रमा (फेरी) यूं तो देवताओं द्वारा अनादि काल से चली आ रही सनातनी परंपरा है, परंतु सन् 1976 से 2005 तक लगभग 30 वर्षों तक यह विलुप्तप्राय हो गई थी। इससे पूर्व परिक्रमा मार्ग खेतों-मेंड़ों से होकर गुजरता था, जिससे गन्ना, आलू आदि फसल खराब होने के आरोपों को लेकर… - यूपी में BJP और PDA को चुनौती देगा SPM! ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद ने बनाया सामाजिक परिवर्तन मोर्चा, 2027 की सियासत में नए समीकरण
चंद्रशेखर आजाद होंगे गठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा, ओवैसी ने किया समर्थन; दलित, मुस्लिम, पिछड़े और वंचित वर्गों को एक मंच पर लाने की तैयारी। सपा-कांग्रेस के लिए भी गठबंधन के दरवाजे खुले रखने का संकेत। लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले प्रदेश की राजनीति में एक नए गठबंधन की एंट्री ने सियासी चर्चाओं… - भैया दूज और छठ पर रेल यात्रियों को नहीं होगी परेशानी! मुरादाबाद मंडल में 24 घंटे निगरानी, अतिरिक्त ट्रेनें और कोच की व्यवस्था
मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर बढ़ेंगे टिकट काउंटर, मेडिकल सहायता से लेकर सुरक्षा तक विशेष इंतजाम; 19 नियमित ट्रेनों में लगाए गए अतिरिक्त कोच मुरादाबाद। भैया दूज और छठ पूजा के अवसर पर घर जाने और त्योहार मनाकर वापस लौटने वाले रेल यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल ने… - दीपावली के बाद हवा में घुला जहर! दिल्ली से मुरादाबाद तक प्रदूषण की मार, सांस लेना हुआ मुश्किल
दीपावली के बाद दिल्ली-एनसीआर में AQI 370 के पार, गाजियाबाद-नोएडा में भी बिगड़े हालात; मुरादाबाद मंडल के पांच जिलों और यूपी के प्रमुख शहरों की वायु गुणवत्ता पर चिंता लव इंडिया, विशेष संवाददाता। दीपावली का त्योहार रोशनी, खुशियों और उत्सव का प्रतीक है, लेकिन त्योहार के बाद देश के कई हिस्सों में वायु प्रदूषण ने… - Railway News: सप्तक्रांति एक्सप्रेस की पेंट्री कार में छिपकर यात्रा कर रहे थे यात्री, मुरादाबाद में रेलवे की छापेमारी, 16,550 रुपए वसूले
रेलवे स्टेशन प्रबंधक, RPF और टिकट चेकिंग स्टाफ की संयुक्त कार्रवाई, पेंट्री कार से उतारे गए अनधिकृत यात्री लव इंडिया, मुरादाबाद। रेलवे के प्रतिबंधित हिस्सों में अनधिकृत रूप से प्रवेश और यात्रा करने वालों के खिलाफ उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल ने कार्रवाई की है। सोमवार, 9 नवंबर को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर सप्तक्रांति एक्सप्रेस… - TMU News: लैंप लाइटिंग में प्रो. रामिंदर बोलीं, हेल्थ सेक्टर में नर्सों की भूमिका महत्वपूर्ण
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के तीर्थंकर पार्श्वनाथ कॉलेज ऑफ नर्सिंग, अमरोहा की ओर से बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष और एएनएम प्रथम वर्ष के नवप्रवेशित स्टुडेंट्स का लैंप लाइटिंग एवम् शपथ ग्रहण समारोह होली फैमिली कॉलेज ऑफ नर्सिंग, नई दिल्ली की संस्थापक प्राचार्या प्रो. रामिंदर कालरा ने कहा, हेल्थ सेक्टर में नर्सों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।… - छत्रपति शिवाजी चौक पर शिवसेना ने मनाई दीपावली, पुरानी धार्मिक प्रतिमाओं के अपमान को रोकने के लिए चलाएगी विशेष अभियान
जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जलाए भगवा दीप, घरों और प्रतिष्ठानों से पुरानी देवी-देवताओं की प्रतिमाएं एकत्रित करने का लिया संकल्प लव इंडिया, मुरादाबाद। दीपावली के पावन पर्व पर शिवसेना के पदाधिकारियों ने छत्रपति शिवाजी चौक पर विशेष कार्यक्रम आयोजित कर दीपोत्सव मनाया। शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा… - धनतेरस की खरीदारी के दौरान महिलाओं से विवाद, सरायतरीन पुलिस चौकी पर हंगामा; दरोगा पर अभद्रता का आरोप
संभल के बाजार गंज में दुकानदार और महिलाओं के बीच हुई नोकझोंक के बाद चौकी पहुंचा मामला, दलित समाज के लोगों ने जताया आक्रोश; चौकी प्रभारी राहुल ने समझाकर कराया शांत लव इंडिया, मुरादाबाद। धनतेरस के अवसर पर बाजार गंज में खरीदारी करने पहुंचीं महिलाओं और एक सामान विक्रेता व्यापारी के बीच किसी बात को… - टीएमयू एग्रीकल्चर कल्चरल फेस्ट लोक संस्कृति से महका
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर साइंसेज की ओर से भव्य सांस्कृतिक महोत्सव में रामायण मंचन, पंजाबी गीत-नृत्य और उत्तराखंड-त्रिपुरा के लोकनृत्यों ने बांधा समां आराध्या, उज्ज्वल और ईशांत की गायन प्रस्तुतियों ने बटोरीं तालियां तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के ऑडिटोरियम में कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर साइंसेज की ओर से भव्य सांस्कृतिक महोत्सव… - दीपावली कल: विधि-विधान से करें मां लक्ष्मी और गणेश का पूजन, जानिए घर और व्यापार के लिए श्रेष्ठ मुहूर्त और पूजा की पूरी विधि
लव इंडिया, मुरादाबाद। दीपावली का पावन पर्व कल, रविवार 8 नवंबर को मनाया जाएगा। दीपों का यह त्योहार केवल घर को रोशनी से सजाने और खुशियां बांटने का अवसर नहीं है, बल्कि भारतीय सनातन परंपरा में इसे मां लक्ष्मी के स्वागत, भगवान गणेश की आराधना, सुख-समृद्धि और नए संकल्पों का महापर्व माना गया है। मान्यता… - अधिवक्ताओं एवं वादकारियो को समर्पित किया वाटर कूलर
लव इंडिया, मुरादाबाद। 06 नवम्बर 2026 को जनपद न्यायालय के सिविल कोर्ट स्थित सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट के पास बगिया में विधान परिषद सदस्य गोपाल अंजान द्वारा प्रदत्त वाटर कूलर का उद्घाटन जनपद न्यायाधीश अमित पाल सिंह एवं बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनन्द मोहन गुप्ता एडवोकेट व महासचिव कपिल गुप्ता एडवोकेट के द्वारा… - त्योहारों से पहले जल जीवन मिशन के लंबित भुगतान होंगे जारी, स्वतंत्र देव सिंह ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
लव इंडिया, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जल जीवन मिशन और जल निगम (ग्रामीण) के तहत कराए गए कार्यों के भुगतान में अब अनावश्यक देरी नहीं होगी। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आगामी पर्व-त्योहारों से पहले पूर्ण हो चुके कार्यों के सभी पात्र लंबित भुगतान नियमानुसार जारी किए… - मुरादाबाद मंडल की दो बड़ी रेल अपडेट: चंडीगढ़-पटना के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, हरिद्वार-बीकानेर एक्सप्रेस के समय में होगा बदलाव
लव इंडिया, मुरादाबाद। त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल ने चंडीगढ़ और पटना के बीच आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन संचालित करने का निर्णय लिया है। वहीं, रेल पटरियों के अनुरक्षण एवं सुधार कार्य के चलते हरिद्वार-बीकानेर एक्सप्रेस के प्रस्थान समय में भी अस्थायी बदलाव किया गया… - TMU News: फार्मेसी स्टुडेंट्स ने इंडस्ट्रियल विजिट में समझीं दवा निर्माण, गुणवत्ता नियंत्रण की प्रक्रिया
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ फार्मेसी के बीफार्मा स्टुडेंट्स ने काशीपुर के एग्रोन रेमेडीज प्रा.लि. का किया दौरा लव इंडिया मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ फार्मेसी के बीफार्मा अंतिम वर्ष के 18 स्टुडेंट्स के दल ने उत्तराखंड, काशीपुर के एग्रोन रेमेडीज प्रा. लि. के औद्योगिक भ्रमण में कच्चे माल के… - Sambhal News: आयुर्वेद के देवता और आरोग्य के स्वामी हैं भगवान धन्वंतरि: उमंग अग्रवाल
प्रेस विज्ञप्ति लव इंडिया, संभल। केमिस्ट एसोसिएशन ने भगवान धन्वंतरि जयंती पर संगोष्ठी आयोजित कर धनतेरस को धन्वंतरि त्रयोदशी अर्थात भगवान धन्वंतरि का प्राकट्य दिवस बताया। गॉड लवर्स पॉइंट में आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथियों ने भगवान धन्वंतरि के चित्र पर माल्यार्पण किया। केमिस्ट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुबोध पाल ने कहा कि समुद्र मंथन से… - धनतेरस-दीपावली पर सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी का सुनहरा अवसर, सुभाष आभूषण भंडार पर विशेष छूट का प्रचार
संभल के चांदी वालों के फाटक स्थित सुभाष आभूषण भंडार ने ग्राहकों को दी धनतेरस और दीपावली की शुभकामनाएं, आकर्षक आभूषणों के साथ शुद्धता और विश्वास पर विशेष जोर लव इंडिया, मुरादाबाद। धनतेरस और दीपावली का पर्व भारतीय संस्कृति में सुख, समृद्धि, सौभाग्य और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। इन शुभ अवसरों पर सोने-चांदी… - टीएमयू डेंटल कॉलेज का साउथ कोरियन कंपनी के संग एमओयू
लव इंडिया मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर ने दंत चिकित्सा शिक्षा और आधुनिक क्लिनिकल प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से साउथ कोरियन कंपनी ओस्टेम इम्प्लांट के साथ एमओयू हुआ है। उल्लेखनीय है, ओस्टेम इम्प्लांट 1997 में स्थापित साउथ कोरियन कंपनी है। इसकी यूनिट मुबंई में भी है। यह… - दिवाली पर ₹8,000 देने का दावा फर्जी, प्रधानमंत्री के नाम पर WhatsApp पर फैलाया जा रहा साइबर ठगी का जाल
नई दिल्ली। सोशल मीडिया और WhatsApp पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से एक संदेश तेजी से प्रसारित किया जा रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार दिवाली के अवसर पर प्रत्येक भारतीय नागरिक को ₹8,000 नकद दे रही है। प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) ने इस दावे को फर्जी बताते हुए… - टीएमयू के लैम्प लाइटिंग समारोह में नर्सिंग स्टुडेंट्स ने ली सेवा की शपथ
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ नर्सिंग की ओर से 18वें लैम्प लाइटिंग एवम् शपथ ग्रहण समारोह में फोर्टिस हेल्थकेयर की कॉर्पाेरेट चीफ नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती जेसिका डिसूजा ने स्टुडेंट्स को समर्पण, कौशल और संवेदनशीलता के साथ नर्सिंग सेवा का दिया संदेश, फ्लोरेंस नाइटिंगेल के आदर्शों पर चलने का किया आह्वान फोर्टिस हेल्थकेयर ग्रुप, नई… - QS Asia Ranking-2027 में TMU की ऊंची छलांग, South Asia में 452वां स्थान हासिल
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी 1401-1500 के वैश्विक रैंक बैंड में शामिल, कुलाधिपति सुरेश जैन बोले, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शोध और सामूहिक प्रयासों का प्रतिफल तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद ने अंतर्राष्ट्रीय शैक्षणिक जगत में एक और अति महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यूनिवर्सिटी को प्रतिष्ठित क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्सः एशिया-2027 में 1401-1500 के वैश्विक रैंक बैंड में स्थान… - सर्व पुरोहित समाज की बैठक में दीपावली पर्वों की तिथियां निर्धारित
संभल। राष्ट्रीय पुरोहित परिषद, संभल के तत्वावधान में पुरोहित समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक रहट वाले मंदिर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी दीपावली पंचपर्व के आयोजन एवं तिथियों को लेकर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से दीपावली पर्वों की तिथियां निर्धारित की गईं – 6 नवंबर 2026 – धनतेरस7 नवंबर –… - TMU के CTLD की आइडिया बज़ थिंक टैंक में लॉ कॉलेज अव्वल
लव इंडिया मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के सेंटर फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डवलपमेंट- सीटीएलडी की ओर से आइडिया बज़ थिंक टैंक इंटर-यूनिवर्सिटी केस स्टडी प्रतियोगिता में टीएमयू के कॉलेज ऑफ लॉ एंड लीगल साइंसेज की टीम ब्लैक विंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। ब्लैक विंग्स टीम में स्टुडेंट्स- समृद्धि शर्मा,… - TMU के प्रो. राजुल रस्तोगी Delhi में Medical Education Excellence Award से सम्मानित
लव इंडिया मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर, के डिपार्टमेंट ऑफ रेडियोडायग्नोसिस में वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट प्रो. राजुल रस्तोगी को स्वास्थ्य सेवाओं एवम् चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार के लिए प्रतिष्ठित पीकॉक मेडिकल एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया है। प्रो. रस्तोगी को यह सम्मान नई दिल्ली में… - Babu Mukut Bihari Lal Jain Seva Trust ने किया बाल शिक्षा एवं संस्कार केंद्र का शुभारंभ
लव इंडिया, मुरादाबाद। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों एवं राष्ट्रभक्ति के संस्कार प्रदान करने के उद्देश्य से बाबू मुकुट बिहारी लाल जैन सेवा न्यास ने सेवा भारती के सहयोग से कटघर स्थित सैनी मंदिर परिसर में बाल शिक्षा एवं संस्कार केंद्र का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के… - एकता दौड़: रेलकर्मियों ने राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ ली
सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मुरादाबाद मंडल में मनाया गया ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’; रेलकर्मियों ने ली राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ, आयोजित हुई ‘एकता दौड़’ - टीएमयू की रन फॉर यूनिटी जोश से लबरेज़
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में जयंती पर लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का भावपूर्ण स्मरण, भारत माता के जयघोष से गूंज उठा यूनिवर्सिटी का कैंपस लव इंडिया मुरादाबाद। लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी के अवसर पर तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद का पवेलियन जोश, जज़्बा और जुनून से लबरेज़ नजर आया।… - टीएमयू में फार्मास्युटिकल एक्सपर्ट अविनाश सौरभ ने छात्रों को समझाईं उद्योग की चुनौतियां
लव इंडिया मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ फार्मेसी में इंस्टीट्यूशन इन्नोवेशन काउंसिल और प्लेसमेंट एंड करियर सेल के संयुक्त तत्वावधान में फार्मास्युटिकल नवाचार से व्यावसायीकरणः उद्योग की चुनौतियां, अवसर और करियर के मार्ग पर विशेषज्ञ व्याख्यान में स्टुडेंट्स फार्मास्युटिकल उद्योग की कार्यप्रणाली, नवाचारों के व्यावसायीकरण और रोजगार की संभावनाओं से रूबरू हुए। कार्यक्रम… - निषाद पार्टी से इस्तीफे के बाद डॉ. रामेश्वर दयाल तुरैहा VIP में प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त, सियासी हलचल तेज
उमेश लव, लव इंडिया, मुरादाबाद। निषाद समाज की राजनीति से जुड़े डॉ. रामेश्वर दयाल तुरैहा को विकासशील इंसान पार्टी (VIP) में उत्तर प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 29 अक्टूबर 2026 की तारीख वाले नियुक्ति पत्र में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सहनी की ओर से उन्हें यह जिम्मेदारी दिए जाने का उल्लेख… - करवा चौथ पर चंद्रमा की आंख-मिचौली, चांद के इंतजार में परेशान रहीं सुहागिनें
उमेश लव, लव इंडिया, मुरादाबाद। पति की लंबी आयु और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के साथ करवा चौथ का निर्जला व्रत रखने वाली महिलाओं को गुरुवार, 29 अक्टूबर की शाम चंद्रमा के दर्शन के लिए इंतजार करना पड़ा। देर शाम मौसम में अचानक बदलाव और आसमान में बादल छा जाने के कारण चंद्रमा कभी… - टीएमयू में मेडिकल स्टुडेंट्स बोले, नशे को कहें ना, जीवन को कहें हां
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर के एमबीबीएस स्टुडेंट्स ने ली नशामुक्ति की शपथ, ग्राम समाथल में नारों, नुक्कड नाटक, बैनर, पोस्टर के जरिए दिया स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश लव इंडिया, मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर की ओर से नशा मुक्त भारत अभियान-2026 के तहत… - Karwa Chauth 2026: मुरादाबाद में रात 8 बजे के बाद दिखेगा चांद, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और व्रत खोलने का समय
लव इंडिया, मुरादाबाद। पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के साथ आज, 29 अक्टूबर 2026 को करवा चौथ का पर्व श्रद्धा और परंपरा के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से निर्जला व्रत रख रहीं महिलाओं को अब शाम की पूजा और चंद्र दर्शन का इंतजार है। मुरादाबाद में… - नगर निगम पर सफाई और विकास कार्यों में लापरवाही के आरोप, शिवसेना करेगी आंदोलन
लव इंडिया, मुरादाबाद। महानगर में सफाई व्यवस्था, विकास कार्यों में कथित लापरवाही और व्यापारियों व आम नागरिकों के उत्पीड़न के आरोपों को लेकर शिवसेना ने नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी की है। शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने युवा शिवसेना के महानगर प्रमुख के कार्यालय पर आयोजित बैठक में नगर निगम की… - दीपावली के बाद 15 नवंबर को मुरादाबाद में होगा शिवसेना का पश्चिम उत्तर प्रदेश सम्मेलन
लव इंडिया, मुरादाबाद। शिवसेना के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने ग्राम दौड़ बाग में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर पश्चिम उत्तर प्रदेश सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने पदाधिकारियों को सम्मेलन की तैयारी में जुटने और संगठन के कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में वीरेंद्र अरोड़ा ने… - इतिहास संकलन समिति जनपद में गठित करेगी नगर समितियां
लव इंडिया संभल। भारतीय इतिहास संकलन समिति की बैठक में संभल जनपद में आठ नगर समितियां गठित करने का निर्णय लिया गया। मुरादाबाद रोड पर स्थित अनंत अग्रवाल जी के निवास पर संपन्न हुई भारतीय इतिहास संकलन समिति की बैठक में जनपद संभल की तीन नगर पालिका संभल, चंदौसी, बहजोई और पांच नगर पंचायत गवाँ,नरौली,… - आजम खान- अब्दुल्ला आजम को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, दो पैन कार्ड मामले में जमानत; सजा निलंबित, मगर कोर्ट ने दोषसिद्धि पर रोक लगाने से इनकार किया
लखनऊ/प्रयागराज, 29 अक्टूबर 2026। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को दो पैन कार्ड मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। गुरुवार को अदालत ने दोनों की जमानत मंजूर करते हुए इस मामले में सुनाई गई सजा निलंबित कर दी। हालांकि, अदालत ने उनकी दोषसिद्धि पर रोक… - संभल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, मेधावी छात्र और समाजसेवी सम्मानित
लव इंडिया, संभल। वैश्य एकता मंच के तत्वावधान में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, जनपद संभल द्वारा मुरादाबाद रोड स्थित डायमंड होटल में महाराजा अग्रसेन जी का जन्मोत्सव भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों, विशिष्ट अतिथियों, अधिकारियों, मेधावी विद्यार्थियों और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ…
