बार एसोसिएशन मुरादाबाद का होली मिलन समारोह, न्यायाधीश और अधिवक्ता साथ मनाए रंगों का पर्व

लव इंडिया, मुरादाबाद। दि बार एसोसिएशन एण्ड लाइब्रेरी मुरादाबाद के तत्वावधान में 10 मार्च को एसपी गुप्ता सभा भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता ने की।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जनपद न्यायाधीश सैय्यद माऊज बिन आसीम उपस्थित रहे, जबकि अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडलायुक्त मुरादाबाद आंजनेय कुमार सिंह तथा पीठासीन अधिकारी भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापना प्राधिकरण (लारा) जैग़मउद्दीन मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन बार एसोसिएशन के महासचिव कपिल गुप्ता ने किया।


होली की बधाई दी न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं ने


होली मिलन समारोह में अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों ने एक-दूसरे से गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं।
इस अवसर पर रामलीला के प्रसिद्ध कलाकार राजेश रस्तोगी, हास्य-व्यंग्य कवि फक्कड़ मुरादाबादी और कवयित्री पूजा राणा ने भी अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मनोरंजन किया।

कार्यक्रम में रहे ये न्यायिक अधिकारी मौजूद

इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी सुरेंद्र सिंह, न्यायाधीश पॉक्सो अविनाश चंद्र मिश्रा, एडीजे-2 कृष्ण कुमार द्वितीय, एडीजे-8 राकेश कुमार गौतम, एडीजे-9 अरुण कुमार तृतीय, न्यायाधीश पॉक्सो-2 घनेंद्र कुमार, विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण जितेंद्र कुमार द्वितीय, एसीजेएम-1 मनिंदर पाल सिंह उपस्थित रहे।

बड़ी संख्या में अधिवक्ता रहे मौजूद


कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष आदेश श्रीवास्तव, अशोक सक्सेना, पूर्व महासचिव राकेश जौहरी, आदित्य श्रीवास्तव, राम मोहन श्रीवास्तव, रघुवीर सिंह, रमेश विश्नोई, विनोद विकल, शाकिर हुसैन, विशाल भारद्वाज, संजीव राघव, अजय पाल, अतुल माथुर, सुरबेंद्र पाल, अमरदीप सिंह, शादाब हुसैन, आसिफ, रफीक अहमद, आबिद हुसैन, मुश्तर अली, कमाल अख्तर, पुष्प यादव, संजीव यादव, प्रमोद प्रत्येकी, अंजार हुसैन, अजय बंसल, पुनीत चौहान, सचिन शर्मा, आवरण अग्रवाल, जितेंद्र प्रताप सिंह उर्फ जेपी, रमापंत पांडेय, अनिल गुप्ता, आशीष उपाध्याय, कैलाश कुमार, शिवकुमार गौतम, सुरेश सिंह, जाबिर हुसैन, अभिनव भट्ट, काजल सिंह, फिरोज आलम, पंकज शर्मा, सुनील कुमार सक्सेना, सचिन कुमार सहित भारी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद रहे।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!