TIMIT के MBA छात्रों ने UP International Trade Fair- 2025 से लिया बहुमूल्य अनुभव

लव इंडिया मुरादाबाद


छात्रों ने मेले में विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के स्टॉल्स का अवलोकन किया और व्यापार जगत की वास्तविक प्रक्रियाओं को करीब से समझा। उन्होंने देखा कि किस प्रकार कंपनियाँ अपने उत्पादों को प्रस्तुत करती हैं, ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए नवीन मार्केटिंग रणनीतियाँ अपनाती हैं और प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण में ब्रांड की पहचान बनाए रखती हैं।

एमबीए छात्रों ने इस भ्रमण से प्राप्त प्रमुख शिक्षाएँ

अंतरराष्ट्रीय व्यापार का व्यावहारिक ज्ञान विदेशी कंपनियों के उत्पादों और सेवाओं की प्रस्तुति से वैश्विक व्यापार की समझ विकसित हुई। मार्केटिंग और ब्रांडिंग तकनीकें विभिन्न ब्रांड्स द्वारा अपनाए गए प्रचार और पैकेजिंग से यह सीखा कि ग्राहक को आकर्षित करने के लिए किस प्रकार की रणनीतियाँ कारगर होती हैं।

नेटवर्किंग का महत्व व्यापार मेलों में संवाद और नेटवर्किंग कैसे व्यवसाय के विस्तार और नए अवसर पैदा करने में सहायक होते हैं। उद्यमिता और नवाचार स्टार्टअप्स एवं इनोवेटिव आइडियाज ने यह प्रेरणा दी कि रचनात्मक सोच और समस्या-समाधान क्षमता से नया व्यवसाय खड़ा किया जा सकता है। ग्राहक व्यवहार की समझ विभिन्न उपभोक्ताओं की पसंद-नापसंद और उनकी आवश्यकताओं का प्रत्यक्ष अध्ययन करने का अवसर मिला।

इस अवसर पर टिमिट के डीन प्रो. विपिन जैन ने छात्रों, शिक्षकों और आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ‘‘ऐसे मेले छात्रों के लिए केवल प्रदर्शनी देखने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि यह व्यवहारिक शिक्षा का वह मंच है जहाँ वे वास्तविक बाजार की परिस्थितियों, प्रतिस्पर्धा और अवसरों को समझते हैं। यह अनुभव निश्चित ही उनके भविष्य के प्रबंधकीय करियर को नई दिशा देगा।‘‘ एमबीए छात्रों ने इस भ्रमण को अपने लिए एक अविस्मरणीय अवसर बताया और कहा कि इससे उन्हें कक्षा के सिद्धांतों को वास्तविक जीवन से जोड़ने का मौका मिला।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!