horoscope: 10 मार्च को इन राशि वालों की बदल जाएगी किस्मत

horoscope: 10 मार्च को इन राशि वालों की बदल जाएगी किस्मत…जानने के लिए अपनी राशि के अनुसार पढ़िए अपना दैनिक राशिफल जिसे लिखा उत्तराखंड के जाने माने ज्योतिषाचार्य पंडित संदीप आत्रेय शास्त्री ने…


मेष राशि :- राजनीति से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं,आज का दिन परोपकार के कार्यों में बितेगा, आत्मविश्वास बढ़ेगा जो कार्य आप करना चाह रहे हैं उसमें सफलता मिलेगी।

वृषभ राशि :- लंबे समय से चल रहे विवाद शांत होंगे,धार्मिक आस्था बढ़ेगी।नए दोस्त बनेंगे,अपने क्रोधी व्यवहार को शांत करें,आर्थिक निवेश से पूर्व अच्छी तरह से सोच लें।

मिथुन राशि :- आज आर्थिक लाभ होगा,आय के नए साधन स्थापित होंगे।संतान से संबंधित चिंता रहेगी,विवाह योग्य लोगों के लिए समय अनुकूल है,करियर में आ रही परेशानी दूर होगी।किसी संत महापुरुष के दर्शन संभव है।

कर्क राशि :- पारिवारिक समस्या का समाधान होगा,सकारात्मक सोच रखें,तभी जीवन में सफल बनेंगे।अपनी संगत समय रहते बदल लें वर्ना बड़ी कीमत चुकानी होगी।माता-पिता की सलाह आपके लिए लाभकारी साबित होगी।

सिंह राशि :- आज दिन की शुरुआत में कार्य रुकावटें आएंगी,अपनी सूझबूझ और अनुभव से कार्य संपादित करेंगे।नौकरी में अधिकारियों का व्यवहार सुखद रहेगा,आज यात्रा टालें।

कन्या राशि :- अपने हुनर और आत्मविश्वास से कार्य को पूरा करेंगे,कार्य में उन्नति होगी।मित्रों से सहयोग मिलेगा।प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी,स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें।समय रहते चिकित्सक से परामर्श लें।

तुला राशि :- आज कार्य की सफलता से आत्मविश्वास बढ़ेगा,नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं,आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।पारिवारिक जीवन में सामंजस्य स्थापित होगा।

वृश्चिक राशि :- आर्थिक निवेश के पूर्व सोच विचार करें,जल्द किसी पर विश्वास ना करें।व्यावसायिक उन्नति होगी,वैवाहिक चर्चाएं सफल रहेंगी।पारिवारिक जीवन में किसी विषय को लेकर सहमति बनेगी।

धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहेगा,कई दिनों से रूके कार्य आज पूरे हो सकते हैं,आर्थिक लाभ होगा।जमीन जायदाद के कार्यों में सफलता मिलेगी,राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय उपलब्धि भरा रहेगा।

मकर राशि :- पारिवारिक कलह की वजह से मानसिक अशांति रहेगी,लोगों ने आपके साथ जो किया है,उसका जवाब समय देगा।धार्मिक आस्था बढ़ेगी,आर्थिक उन्नति होगी,संतान सुख संभव है।

कुंभ राशि :- व्यवसाय में उन्नति होगी,आर्थिक निवेश शुभ रहेगा।घर की साज सज्जा पर धन खर्च होगा,पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी।विवाह योग्य लोगों के लिए समय शुभ है,मांगलिक आयोजनों में शामिल होंगे।

मीन राशि :- अपने व्यवहार से लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करेंगे,कार्यस्थल पर सौहार्द्रपूर्ण वातावरण बना रहेगा।

error: Content is protected !!