‘Veg Bakery’ पर बड़ा खुलासा: Moradabad में TEMPATION’S के गोदाम से Chicken powder मिला, factory सीज

उमेश लव, लव इंडिया, मुरादाबाद। महानगर के चर्चित फूड ब्रांड टेम्पटेशन (Temptation) पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके गोदाम और फैक्ट्री को सीज कर दिया। यह कार्रवाई सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कांठ रोड स्थित प्रतिष्ठान पर की गई। छापेमारी के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए, जिससे उपभोक्ताओं की सेहत और भरोसे को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

🐓वेज बेकरी के गोदाम से मिला चिकन पाउडर

खुद को शुद्ध शाकाहारी यानी “वेज बेकरी” बताकर उत्पाद बेचने वाले इस प्रतिष्ठान के गोदाम से कथित रूप से भारी मात्रा में चिकन पाउडर मिलने की जानकारी सामने आई है। इस खुलासे ने ग्राहकों की धार्मिक भावनाओं और भरोसे को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

✍️एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मुरादाबाद-बरेली मंडल में संचालित इस नामचीन ब्रांड के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। जांच के दौरान गोदाम के भीतर बड़ी मात्रा में सड़े-गले और एक्सपायरी डेट पार कर चुके खाद्य उत्पाद भी पाए गए।अधिकारियों ने मौके से एक दर्जन से अधिक सैंपल लेकर उन्हें सील कर प्रयोगशाला जांच के लिए भेज दिया है।

🤖गोदाम और फैक्ट्री के हिस्से सीज

प्रारंभिक जांच में कई अनियमितताएं सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने गोदाम और फैक्ट्री के कई हिस्सों को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि लैब रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

🧑‍🤝‍🧑सेहत और भरोसे से खिलवाड़?

इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि यदि बड़े ब्रांड भी इस तरह की लापरवाही या मिलावट करते पाए जाते हैं, तो आम उपभोक्ता किस पर भरोसा करें।

🥵खाद्य कारोबारियों में मचा हड़कंप

फूड सेफ्टी विभाग की इस सख्त कार्रवाई के बाद शहर के अन्य खाद्य कारोबारियों में भी हड़कंप मच गया है। प्रशासन का कहना है कि खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा।

🏝पहले भी यहां पर हुई थी बड़ी कार्रवाई

बताया जा रहा है कि हाल ही में मुरादाबाद मंडी समिति में खजूर के स्टॉक को लेकर भी खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की थी। उसी अभियान के तहत यह छापेमारी भी की गई है।

🏛मुरादाबाद, बरेली मंडल और नोएडा में 9 ब्रांच हैं Temptation’s की

मालूम हो कि उत्तर प्रदेश में Temptation’s एक जाना पहचाना नाम है और यह ‘वैज बैकरी’ अर्थात शाकाहारी के लिए प्रसिद्ध है और कुछ ही सालों में मुरादाबाद के अलावा नोएडा, बरेली, पीलीभीत, चंदौसी, शाहजहांपुर, बदायूं, बिजनौर, रामपुर और संभल में इसकी शाखाएं हैं।

📱नहीं उठा मोबाइल नंबर और टोल फ्री

लव इंडिया नेशनल ने उपरोक्त छापामार कार्रवाई पर Temptation’s का पक्ष लेने के लिए टोल फ्री नंबर 1800180009999 और 9359782999 पर कॉल की लेकिन टोल फ्री नंबर रिसीव नहीं हुआ जबकि दूसरा नंबर बंद जा रहा था ऐसे में अगर Temptation’s के किसी संबंधित अधिकारी का पक्ष आता है तो हम अपने पाठकों तक जरूर पहुंचाएंगे।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!