जेल से आजम खान का संदेश वायरल, मुसलमानों से ईद पर काले कपड़े पहनने का किया आग्रह

लव इंडिया, रामपुर: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने जेल से एक संदेश भेजा है, जिसमें उन्होंने ईद के मौके पर लोगों से काले कपड़े पहनकर ईद मनाने की अपील की है। बताया जा रहा है कि यह संदेश उन्होंने मुलाकात के लिए पहुंचे सपा नेता यूसुफ मलिक के माध्यम से बाहर भिजवाया।


ईरान हमले पर जताया दुख


जानकारी के मुताबिक आजम खान ने ईरान में हुए हमले को लेकर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि इस हमले में कई निर्दोष लोगों, खासकर महिलाओं और बच्चों की मौत हुई है, जो बेहद दुखद है। इसी वजह से उन्होंने ईद सादगी से मनाने और काले कपड़े पहनने की अपील की है।


जेल में बेटे के साथ सजा काट रहे हैं


आजम खान इस समय रामपुर जेल में बंद हैं। उनके साथ उनके बेटे और पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम भी जेल में सजा काट रहे हैं। दोनों को दो अलग-अलग पैन कार्ड रखने के मामले में अदालत ने सजा सुनाई थी।


पत्नी और सपा नेता मिलने पहुंचे


शनिवार को आजम खान से मिलने उनकी पत्नी और पूर्व सांसद डॉ. तंजीन फातिमा जेल पहुंचीं। उनके साथ सपा नेता यूसुफ मलिक भी मौजूद थे। मुलाकात के बाद बाहर आकर यूसुफ मलिक ने मीडिया को बताया कि आजम खान ने जेल से यह संदेश भेजा है।


मुसलमानों से की खास अपील


बताया गया कि आजम खान ने खासकर मुस्लिम समुदाय से अपील की है कि वे ईद के दिन काले कपड़े पहनकर नमाज अदा करें। उन्होंने यह भी कहा कि यदि संभव हो तो लोग नए कपड़े न पहनें और इस दिन को सादगी के साथ मनाएं।
आजम खान ने अपने संदेश में ईरान में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ईद के दिन काले कपड़े पहनकर उन मृतकों को श्रद्धांजलि दी जा सकती है।

http://www.induclay,comINDUSCLAY

LAUNCHING SOON!

error: Content is protected !!