जरूरतमंदों की सेवा ही जीवन की सच्ची राह : डॉ. अरविंद गोयल

वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. अरविंद गोयल का सम्मान

मुरादाबाद। समाज सेवा और मानवता के कार्यों को समर्पित वरिष्ठ समाजसेवी एवं शिक्षाविद् डॉ. अरविंद कुमार गोयल को एक विशेष सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया।

सांसद कंगना रनौत ने “हिंदुस्तान रत्न सम्मान” प्रदान किया

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद कंगना रनौत ने उन्हें “हिंदुस्तान रत्न सम्मान” प्रदान किया।

जरूरतमंद और असहाय लोगों की सेवा करना

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में डॉ. गोयल ने कहा कि जीवन का वास्तविक उद्देश्य जरूरतमंद और असहाय लोगों की सेवा करना है।

आत्मिक संतोष और जीवन की सच्ची राह मिलती है: डाॅ गोयल

उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति निस्वार्थ भाव से समाज की भलाई के लिए काम करता है तो उसे आत्मिक संतोष और जीवन की सच्ची राह मिलती है।

कंगना रनौत ने डॉ. गोयल के सामाजिक कार्यों की सराहना की

कार्यक्रम में कंगना रनौत ने भी डॉ. गोयल के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज में ऐसे लोग प्रेरणा का स्रोत होते हैं।

डॉ. गोयल के कार्यों की प्रशंसा करते हुए बधाई दी

उन्होंने कहा कि डॉ. गोयल लंबे समय से गरीबों, जरूरतमंदों और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं, जो समाज के लिए मिसाल है। समारोह के दौरान बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. गोयल के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी।

अपने कार्यों से युवाओं को प्रेरित करते हैं डॉ. गोयल

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी बेहद आवश्यक है। डॉ. गोयल जैसे लोग अपने कार्यों से युवाओं को प्रेरित करते हैं और उन्हें समाज के लिए कुछ करने की दिशा दिखाते हैं।

मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों ने समाज सेवा और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प भी लिया।

http://www.induclay,comINDUSCLAY

LAUNCHING SOON!

error: Content is protected !!