मुरादाबाद स्टेशन पर ट्रेन से बरामद हुआ 23 कार्टन अवैध पानी का जखीरा

लव इंडिया, मुरादाबाद। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल में चलाए गए विशेष किलेबंदी टिकट चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई सामने आई है। अभियान में 245 मामलों में कुल 1,22,800 रुपये का राजस्व वसूला गया, वहीं एक ट्रेन से अवैध पानी की बोतलों के 23 कार्टन भी बरामद किए गए।


🟡 DRM के निर्देश पर चला विशेष अभियान


मंडल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव के निर्देश पर और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता के निर्देशन में मुरादाबाद स्टेशन पर यह विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इसका उद्देश्य यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ राजस्व नुकसान पर नियंत्रण करना था।


🟢 38 ट्रेनों में चला सघन चेकिंग अभियान


अभियान के तहत टिकट चेकिंग टीम और आरपीएफ के संयुक्त सहयोग से कुल 38 ट्रेनों की जांच की गई। इस दौरान बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों पर कार्रवाई की गई।


🔵 245 मामलों में हुई कार्रवाई


चेकिंग के दौरान बिना टिकट यात्रा के 149 मामले।अनियमित यात्रा के 93 मामले। गंदगी फैलाने के 3 मामले। इन सभी मामलों में कुल 1,22,800 रुपये का जुर्माना वसूला गया।


🔴 ट्रेन से बरामद हुआ अवैध पानी का जखीरा


अभियान के दौरान ट्रेन संख्या 12204 से 23 कार्टन अवैध पानी की बोतलें बरामद की गईं। मौके पर कोई जिम्मेदार व्यक्ति नहीं मिला, जिसके बाद आरपीएफ की मौजूदगी में इन कार्टनों को जब्त कर ट्रेन से उतार लिया गया।

🟣 रेलवे की सख्त चेतावनी


रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि प्लेटफॉर्म पर प्रवेश के लिए वैध टिकट रखें। बिना टिकट यात्रा न करें। जिस श्रेणी का टिकट हो, उसी कोच में यात्रा करें। स्टेशन और ट्रेनों में स्वच्छता बनाए रखें।

⚪ यात्रियों के लिए हेल्पलाइन सुविधा


रेलवे ने बताया कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की सहायता के लिए यात्री हेल्पलाइन नंबर 139 या “Rail One” ऐप का उपयोग कर सकते हैं।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!