मुरादाबाद में भगवान महावीर जन्म कल्याणक पर भव्य रथयात्रा, शहरभर में श्रद्धा और उल्लास


लव इंडिया, मुरादाबाद। भगवान महावीर के जन्म कल्याणक के अवसर पर जैन समाज मुरादाबाद द्वारा भव्य रथयात्रा का आयोजन किया गया। यह आयोजन भगवान महावीर जयंती महोत्सव समिति के तत्वावधान में बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।रथयात्रा मोहल्ला जिलाल स्थित जैन मंदिर से प्रारंभ होकर मंडी चौक, अमरोहा गेट, चौमुखा पुल, टाउन हॉल, बाजार गंज, गुरहट्टी, सिविल लाइन चौराहा होते हुए पुनः जैन मंदिर से होकर पंचायत भवन सभागार पहुंची।

🚩आकर्षण का केंद्र रहा चांदी का रथ


रथयात्रा में चांदी के रथ पर भगवान महावीर की अष्टधातु प्रतिमा विराजमान थी। इस रथ पर यश जैन (पुत्र पंकज जैन) विराजमान रहे। रथ पर कुबेर के रूप में सजल जैन, जबकि सारथी के रूप में प्रवीण जैन उपस्थित थे। रथ के चारों कोनों पर इंद्र स्वरूप श्रद्धालु विराजमान थे।रथ को जैन समाज के युवा—अरिहंत, वासु, नमन, पर्व आदि—नंगे पैर खींचते हुए आगे बढ़ रहे थे, जो भक्ति और आस्था का अनूठा दृश्य प्रस्तुत कर रहा था।

🌸 जगह-जगह हुआ स्वागत और पुष्प वर्षा


रथयात्रा का शहरभर में जोरदार स्वागत किया गया। सबसे पहले आलोक-मुकेश द्वारा पुष्प वर्षा की गई। जैन ज्वैलर्स, जैन मेटल समेत विभिन्न प्रतिष्ठानों पर रथ का स्वागत किया गया।जैन मिलन मुरादाबाद एवं विनय जैन की पुण्य स्मृति में कोतवाली क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। शिखा जैन, नरेश जैन सहित कई समाजसेवियों ने अपने प्रतिष्ठानों पर स्वागत एवं सेवा की।

🙏 जनप्रतिनिधियों की सहभागिता

कार्यक्रम के दौरान रितेश कुमार गुप्ता ने बाजार गंज में भगवान महावीर की आरती की और स्वयं नंगे पैर रथ को खींचकर श्रद्धा व्यक्त की।वहीं मेयर विनोद अग्रवाल भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

🏛️ पंचायत भवन में धार्मिक कार्यक्रम

पंचायत भवन पहुंचने के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों द्वारा मंगलाचरण से हुआ, जिसमें मान्यू जैन और स्वस्ति जैन प्रमुख रहे। इसके बाद राहुल जैन, मुकुल जैन एवं आशीष जैन द्वारा भगवान का अभिषेक किया गया।जयमाला का सौभाग्य सौरभ जैन, सौम्य जैन एवं प्रदीप जैन–मंजू जैन परिवार को प्राप्त हुआ।

👥 समाज के प्रमुख लोग रहे उपस्थित

कार्यक्रम में टीएमयू के कुलाधिपति सुरेश जैन, जैन समाज अध्यक्ष अनिल जैन, संदीप जैन, राजेंद्र जैन एवं समिति अध्यक्ष पंकज जैन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।मंच संचालन राजीव जैन द्वारा किया गया।

वहीं महिला जैन समाज द्वारा रात्रि में लोहागढ़ जैन मंदिर में महाआरती, पालना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।इस अवसर पर वीना जैन, ऋचा जैन, नीलम जैन, ऊषा जैन, शशि जैन, अर्चना जैन, विभा जैन, विधि जैन सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और जैन समाज के लोग मौजूद रहे।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!