शिक्षक है राष्ट्र निर्माता और भाग्य विधाता भी: प्रो.योगेंद्र

लव इंडिया, संभल। भारतीय इतिहास संकलन समिति की ओर से जनपद क्षेत्र के 30 अध्यापकों को सम्मानित करके शिक्षक सम्मान समारोह धूमधाम से आयोजित हुआ। चंदौसी रोड पर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में मंचासीन अतिथियों ने भारत माता, सर्वपल्ली डॉ.राधाकृष्णन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया एवं उनके चित्रों पर माल्यार्पण किया।


नगर के प्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. यू.सी. सक्सेना ने शिक्षक सम्मान समारोह की सार्थकता सिद्ध करते हुए शिक्षकों को उनकी विशिष्ट जिम्मेदारी से अवगत कराते हुए समाज को उत्तम दिशा देने के कार्य में संलग्न लगे रहने को कहा। विशिष्ट अतिथि अंकुश त्यागी ने भारतीय इतिहास संकलन समिति द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में आदर्श शिक्षक एवं देश की दिशा और दिशा तय करने वाले राष्ट्रपति जैसे सर्वोच्च पद को सुशोभित करने वाले सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन का जीवन परिचय सुनाया।

मुख्य अतिथि के रूप में एम जी एम डिग्री कॉलेज के प्राचार्य तथा भारतीय इतिहास संकलन समिति के जिला संरक्षक प्रो. डॉ. योगेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज का राष्ट्र निर्माता भी है और भाग्य विधाता भी है। शिक्षक के द्वारा की गई राष्ट्र सेवा और समाज सेवा अतुलनीय है क्योंकि शिक्षक राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है। किसी भी देश का भाग्य बदलने की सामर्थ रखता है।

उन्होंने संपूर्ण देशवासियों से शिक्षक की भूमिका की सराहना, प्रशंसा करते हुए हर पल अभिनंदन वंदन और सम्मान करने की प्रेरणा दी। डॉ.संजय बाबू दुबे, अनिल रस्तोगी सर्राफ, अतुल कुमार शर्मा, राकेश कुमार शर्मा, सत्यवीर सिंह पाल, अजय कुमार शर्मा, महावीर सिंह सभासद, आशा गुप्ता आदि ने समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षक सम्मान समारोह की सार्थकता सिद्ध की।

एम जी एम डिग्री कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, इंडियन स्कॉलर्स एकेडमी, बालाजी ज्ञान ज्योति संस्थान जैसे 14 शिक्षण संस्थाओं तथा भारतीय इतिहास संकलन समिति, हिंदू जागृति मंच, विश्व हिंदू परिषद, गायत्री परिवार जैसी 16 सामाजिक संस्थाओं के 30 शिक्षकों को भारतीय इतिहास संकलन समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों ने माल्यार्पण करके, चांदी का पेन तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान पत्र के साथ सम्मानित किया।


सम्मानित होने वाले शिक्षकों में अरविंद शंकर शुक्ला, विकास कुमार वर्मा, अतुल कुमार शर्मा, शिव शंकर शर्मा, शलभ रस्तोगी, राजेंद्र सिंह गुर्जर, अमित शुक्ला, रचित रस्तोगी, अमित वार्ष्णेय, भारत मिश्रा सहित 30 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता अनिल रस्तोगी सर्राफ ने की तथा संचालन भारतीय इतिहास संकलन समिति के जिला महामंत्री सुबोध कुमार गुप्ता ने किया।

error: Content is protected !!