भारत की विश्व कप जीत पर तिरंगा मार्केट में जश्न, व्यापारियों ने लहराया तिरंगा

लव इंडिया, संभल। भारत द्वारा न्यूजीलैंड को हराकर विश्व कप जीतने पर तिरंगा मार्केट के दुकानदारों और व्यापारियों ने खुशी जाहिर करते हुए जश्न मनाया। इस दौरान व्यापारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाए और भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी।


तिरंगा मार्केट में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नोमान प्रधान ने कहा कि न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने एक बार फिर दुनिया में अपनी ताकत का परचम लहराया है। उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाया है।


उन्होंने कहा, “भारतीय क्रिकेटर जिंदाबाद थे, जिंदाबाद हैं और हमेशा जिंदाबाद रहेंगे। टीम इंडिया की मेहनत, जज्बा और देश के प्रति समर्पण ने पूरे देश को गर्व महसूस कराया है।”


इस मौके पर उप प्रधान दुर्वेश सैनी ने भी भारतीय टीम के बल्लेबाजों और गेंदबाजों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी और विश्व चैंपियन टीम को नमन किया।


कार्यक्रम में आबिद हुसैन, हाजी हबीब, मोहम्मद आजम, मोहम्मद इरफान, ओसामा, नाजिम एडवोकेट, गजेंद्र सिंह, जितेंद्र सैनी, रोहित प्रजापति, विनय यादव, मोहम्मद अमान, अरहम, जुनैद सहित अनेक व्यापारियों ने भारतीय क्रिकेट टीम को शुभकामनाएं दीं और उनके जोश, उत्साह और परिश्रम की सराहना की।


कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय कुमार शर्मा ने की, जबकि संचालन मोहम्मद आजम ने किया।

http://www.induclay,comINDUSCLAY

LAUNCHING SOON!

error: Content is protected !!