Apna Dal Kamerwadi ने शुरू की कलेक्ट्रेट पर भूख हड़ताल

लव इंडिया, मुरादाबाद। मण्डलाध्यक्ष डॉ.रामेश्वर दयाल तुरैहा के नेतृत्व में अपना दल कमेरवादी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर जिलाधिकारी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी।


इस दौरान मंडल अध्यक्ष ने कहा कि तहसील व जनपद मुरादाबाद अन्तर्गत ग्राम लाकडी फाजलपुर गोपालपुर में स्थित होली दहन की जमीन गाटा संख्या- 476 पर भूमाफिया नगर निगम कर्मचारी नाजिर सौरभ, राजपाल व नन्हीं ने अवैध कब्जा कर निर्माण कर लिया है। जबकि न्यायालय में मुकदमा विचाराध्ययीन है। अतः उक्त पर मुकदमा दर्ज कर जमीन को कब्जामुक्त कराया जाये।


मण्डलाध्यक्ष डॉ.रामेश्वर दयाल तुरैहा ने कहा कि तहसील व जनपद मुरादाबाद अन्तर्गत ग्राम मैनाठेर में गाटा संख्या- 840 में 133.49 वर्गमीटर पर परवीन जहाँ, श्रीमती मिसकीन जहाँ. श्रीमती शाहीन जहाँ व रकवई 175.65 वर्गमीटर पर अफरोज व गाटा संख्या-518 की जमीन पर अन्य भूमाफियाओं ने कब्जा कर लिया है। अतः दबंगों/भूमाफियाओं पर कार्यवाही कर दलित की जमीन कब्जमुक्त करायी जाये।


मण्डलाध्यक्ष डॉ.रामेश्वर दयाल तुरैहा ने कहा कि नगर निगम मुरादाबाद के अन्तर्गत सेवा प्रदाता कम्पनी आर आर इंटर प्राइज द्वारा सफाई कर्मचारियों की ठेकेदारी के तहत प्रति व्यक्ति लगभग डेढ लाख रुपये लेकर लगभग 632 भर्तियाँ की गयी हैं इसकी उच्च स्तरीय जाँच कराकर दोषियों पर तत्काल कार्यवाही की जावे।


मण्डलाध्यक्ष डॉ.रामेश्वर दयाल तुरैहा ने कहा कि तहसील व जनपद मादाबाद अन्तर्गत ग्राम लाकड़ी फाजलपुर में स्थित गाटा संख्या-2115 में 5767.89 वर्गमीटर भूमि अरबन सीलिंग भूमाफियाओं ने कब्जा कर बेच दी है। अतः भूमाफियाओं पर कार्यवाही कर जमीन को तत्काल कब्जामुक्त कराया जाये।


मण्डलाध्यक्ष डॉ.रामेश्वर दयाल तुरैहा ने कहा कि थाना मझोला अन्तर्गत दिल्ली रोड गांगन नदी के किनारे गाटा संख्या 3807/20 रकवा 0.2590 है०. 2807/48 रकवा 0.2830 है० सहित लगभग 90.00 एकड़ जमीन सफेद पोश नेताओं व भूमाफियाओं ने भोले भाले लोगों को धोखाधड़ी से बेच दी है इस पर तत्काल कार्यवाही की जाये।
दिल्ली रोड गागन चौराहा पर गुरुवार को लगने वाला अवैध साप्ताहिक बाजार व कोतवाली अन्तर्गत मंगल का बाजार तत्काल हटवाया जाये। महानगर के बीचो बीच स्थित काशीपुर व बाजपुर प्राईवेट बस अड्डा तत्काल हटवाया जाये। रेलवे स्टेशन के सामने से इम्पीरियल तिराहा तक दोनों साईडों में लगने वाले अवैध फल, भोजन आदि के ठेले/अतिक्रमण तत्काल हटवाये जायें।

error: Content is protected !!